Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: टिहरी:घनसाली के जखन्याली में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत मर्तकों में मां-बाप व बेटा शामिल 

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 1, 2024
घनसाली के जखन्याली में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत टिहरी के घनसाली क्षेत्र में आपदा का कहर जारी है। नैलचामी क्षेत्र के जखनयाली गांव में बादल फटने से तबाही मची है। जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई। बारिश और रात का अंधेरा होने से नुकसान का पता नहीं चल पा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बुधवार रात को नैलचामी क्षेत्र के जखनयाली में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। यहां सरोली तोक में भानु प्रसाद (50), उनकी पत्नी नीलम देवी (45) और पुत्र विपिन (28) मलबे में दब गए। बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस ने दो शवों को मलबे से बाहर निकाल दिया है। जबकि विपिन उम्र लगभग 30 वर्ष जिसे सीने में तकलीफ और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के कारण रात 2 बजे पिलखी से एम्स ले जाया जा रहा था। सभी आपातकालीन प्रयास और उपचार देने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। विपिन ने डैम टॉप के निकट दम तोड़ दिया। उसकी बॉडी को डीएच बौराड़ी में लाया गया है।

जरूरी खबरें