Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

सूचना

: लोहाघाट:पलायन रोकने के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई के लिए गांव में खोला स्वरोजगार ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 30, 2024
पलायन रोकने के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई के लिए गांव में खोला स्वरोजगार ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ लोहाघाट ब्लॉक के गुमदेश क्षेत्र के रहने वाले गोविंद सामंत ने गांव से पलायन को रोकने व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पहल की है उन्होंने अपने भाई को स्वरोजगार की ओर प्रेरित कर गांव में ही जरनल स्टोर खोला है जिसका आज मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने शुभारंभ किया उन्होंने गोविंद सामंत के प्रयासो की सराहना की   उन्होंने कहा गांव से प्लायन रोकने का स्वरोजगार सबसे अच्छा साधन है उन्होंने कहा आज नौकरी का दायरा सिमटते जा रहा है बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ते जा रही है उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक स्वरोजगार कर प्लायन रोकने की अपील की उन्होंने कहा आज सरकार के द्वारा भी स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की है युवा उन योजनाओं का लाभ उठाकर खुद को स्वरोजगार से जोड़ सकते हैं तथा महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार के द्वारा समूह के माध्यम से कई योजनाएं चलाई है तथा कई महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा रही है इस दौरान पंडित मदन कॉलोनी के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई गई  

जरूरी खबरें