Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: रुद्रपुर:चौड़ीकरण की जद मे आ रहे व्यापारियों को मिल सकती है राहत भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के अनुरोध पर सीएम ने सचिव को दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 10, 2023
चौड़ीकरण की जद मे आ रहे व्यापारियों को मिल सकती है राहत रुद्रपुर शहर में नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को राहत मिल सकती है।भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को मामले में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।मालूम हो नैनीताल हाइवे पर इंदिरा चौक से अटरिया मंदिर मोड़ तक सड़क को डिवाइडर से 100-100 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाया गया है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग में तैयारी शुरू कर दी। है। बीते दिनों इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने चिन्हीकरण भी किया था जिसके चलते कई व्यापारियों की दुकानों पर खतरा मंडरा रहा है। इस मामले को लेकर प्रभावित व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा से मिलकर गुहार लगाई थी जिस पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके निवास पर मुलाकात की और पूरे प्रकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रूद्रपुर नगर में इन्द्रा चौक से अटरिया मंदिर रोड, आवास विकास तक रोड के मध्य से दोनों साइड 100- 100 फिट निर्माण का कार्य प्रस्तावित हुआ है। दोना ओर की सर्विस रोड तथा मुख्य सड़क के मध्य दोनों तरफ 9 मीटर पार्क बनाये जाने प्रस्तावित हुए है। दोनों तरफ पार्क बनाये जाने से दोनों साइड के व्यापारियों की दुकाने / भवन अधिग्रहण किये जाने है जिनमे फ्री होल्ड भवन भी शामिल है। मेन रोड व सर्विस रोड बनाये जाने के फलस्वरूप दुकान / भवन अधिग्रहण होने से व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति होगी तथा उनका रोजगार छिन जाएगा। रोड के दोनों तरफ के व्यवसायी 40-50 वर्षो से व्यवसाय करते आ रहे हैं इन दुकान के अतिरिक्त उनकी आजीविका का अन्य कोई स्रोत नहीं है।जी-20 समिट से पूर्व सड़क के दो तरफ 72-72 फिट जगह अधिग्रहीत की गयी थी। अब पार्क को बनाये जाने हेतु बढ़ाकर 100-100 फिट करने का प्रस्ताव हुआ है। जो कि न्यायोचित नही है। विकास शर्मा ने व्यापारियों के हितों को देखते हुए मुख्यमंत्री से इन्द्रा चौक से अटरिया मंदिर रोड, आवास विकास तक मुख्य रोड व सर्विस रोड के साथ पार्क ना बनाये जाने का आग्रह किया। विकास शर्मा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने सचिव लोक निर्माण विभाग को मामले में आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखित निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा की मामले में मुख्यमंत्री ने चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों के प्रति पूरी सहानुभूति दिखाई है क्योंकि मामला एनएच से जुड़ा है इसलिए अब अब सचिव लोक निर्माण विभाग द्वारा इस संबंध में केंद्र से पत्राचार किया जाएगा। पूरी उम्मीद है कि व्यापारियों को केंद्र से भी राहत मिलेगी। इसके लिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा।

जरूरी खबरें