Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

सूचना

: लोहाघाट:हर घर तिरंगा अभियान के तहत आईटीबीपी ने निकाली बाइक रैली लोगों को किया जागरुक 

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 13, 2024
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आईटीबीपी ने निकाली बाइक रैली लोगों को किया जागरुक 36 वी वाहिनी आइटीबीपी लोहाघाट के द्वारा मंगलवार को कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के दिशा निर्देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अनुसार लोहाघाट में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया हर घर तिरंगा बाइक रैली वाहिनी मुख्य द्वार से सुई, कोली ढेक झील, खेतीखान रोड लोहाघाट नगर से होते हुए पाटन , प्रेम नगर होते गलचौड़ा पहुंची जहा रैली का समापन किया गया कमांडेंट डीपीएस रावत ने कहा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर केंद्र सरकार के निर्देश पर संचालित हरघर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को भारत के स्वतंत्रता के 77 वे वर्ष का सम्मान करने के लिए तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को देश की आन बान शान के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि देश का हर नागरिक देश के झंडे की गरिमा को बनाए रखें उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की रैली में संजय भारद्वाज उपसेनानी, राजकुमार बोहरा,जितेंद्र सिंह रावत एवं समस्त हिमबीरो ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया

जरूरी खबरें