Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:व्यावसायिक शैक्षिक भ्रमण के कार्यक्रम तहत जूo हाo फोर्ती के छात्र,/ छात्राओं ने अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज लोहाघाट का किया भ्रमण 

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 14, 2024
व्यावसायिक शैक्षिक भ्रमण के कार्यक्रम तहत जूo हाo फोर्ती के छात्र,/ छात्राओं ने अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज लोहाघाट का किया भ्रमण गुरुवार 14 मार्च को समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा संचालित माध्यमिक विद्यालयों में भ्रमण कार्यक्रम तहत जूo हाo फोर्ती के छात्र,/ छात्राओं ने अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज लोहाघाट का भ्रमण किया । कालेज में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम ब्यूटी एंड वेलनेस की बारीकियों पर वोकेशनल टीचर सुनीता पनेरू ने विभिन्न जानकारियां बच्चों को दी। एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जीजीआईसी की प्रधानाचार्य श्रीमती मीरा पाण्डेय ने व्यावसायिक शिक्षा को जीवनोपयोगी बताया। प्रशिक्षण में विद्यालय के नामांकित 26 बच्चो को प्रशिक्षिका सुनीता ने सुंदरता के अंतर्गत आने वाली विभिन्न सेवाओं मेनिक्योर, पेडिक्योर,मेंहदी, ब्लीच,वैक्सिंग, हेयर डू तथा मेकअप आदि की जानकारी दी। प्रशिक्षिका ने उपरोक्त सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। मध्यान्ह भोजन पश्चात कालेज की जीव विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती रेखा पंत, विज्ञान शिक्षिका नीलम चंद तथा गणित शिक्षिका हेमा जोशी ने साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथमेटिक्स (STEM Lab) में बच्चों को तत्संबंधी विभिन्न जानकारियां प्रदान की। विद्यालय प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने प्रतीक चिन्ह भैंट करते हुए प्रधानाचार्या व कालेज परिवार के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया । वापसी में बच्चों की इच्छा पर नगरपालिका लोहाघाट द्वारा निर्मित चिल्ड्रेन पार्क में विभिन्न मनोरंजनात्मक सामग्रियों, खेल सामग्री, झूलों,का आनंद लिया । भ्रमण में विद्यालय के सहयोगी शिक्षक सुमन चंद्र राय , यामिनी जोशी ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें