Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तरकाशी: डबरानी में सड़क पार करने के दौरान हादसा मलवे की चपेट में आए दो युवाओं की मौत ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 20, 2025

उत्तरकाशी: सड़क पार करने के दौरान हादसा मलवे की चपेट में आए दो युवाओं की मौत ।उत्तरकाशी के डबरानी के पास मंगलवार शाम को बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा था।लेकिन इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार बीआरओ की पोकलैंड मशीन की गतिविधियों के बीच जब लोगों को रास्ता पार करने की अनुमति दी गई तभी ऊपर से मलबा आ गया। इस दौरान सुखी गांव के दो युवा मनीष राणा और अरुण उसकी चपेट में आ गए।हादसे के वक्त पोकलैंड ऑपरेटर ने मशीन पीछे खींची, जिससे दबे हुए दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक तो है साथ ही भारी आक्रोश भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और बीआरओ को पहले सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए थी, लेकिन जल्दबाज़ी और अव्यवस्था ने घरों के चिराग बुझा दिए। सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर तैनात हैं, जबकि ग्रामीण बीआरओ की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। गांव में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें