Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

सूचना

: लोहाघाट:गौरा महेश्वर महोत्सव की तैयारियो में जुटी गंगनौला क्षेत्र की महिलाएँ धूमधाम से मनाया जाएगा महोत्सव

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 24, 2024
गौरा महेश्वर के स्वागत के लिए हर घर को किया गया साफ-सुथरा 25 अगस्त से होने वाले गौरा महेश्वर महोत्सव की तैयारियों में लोहाघाट के गंगनौला क्षेत्र के हर वर्ग के लोग जुट गए है यहाँ पारम्परिक रूप से यह महोत्सव शताब्दियों से आयोजित होता आरहा है गंगनौला गाँव के अलावा नसखोला, कोयाटी,खतेडा, ईडाकोट,भूमलाई, गल्लागाँव आदि के लोग एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव को अपूर्व धर्मिक आस्था व श्रद्धा के साथ मनाते आ रहे है आज लक्ष्मी देवी, खष्टी देवी,जानकी देवी, तुलसी देवी, हीरा देवी,निर्मला ,मन्जु,बबिता,अनिता,चम्पा, कमला आदि महिलाएं अपने घरों से बिरुड़ ले कर आई जिसे भीगाने के लिए रख दिया गया है जिसे बाद में गौरा महेश्वर के प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा 25 अगस्त को ग्राम प्रधान ललित मोहन जोशी के द्वारा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा शनिवार को महिलाओं ने गौरा माहेश्वर की स्तुति में सामुहिक रूप से भजन कीर्तन शुरू कर दिए है कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान ललित मोहन जोशी,चन्द्र दत्त,जगदीश, सोनू,गंगा दत्त आदि लोग अपना सहयोग दे रहे है मालूम हो सीमांत क्षेत्र में गौरा महोत्सव को काफी धूम से मनाया जाता है

जरूरी खबरें