रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फाफर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Thu, Sep 4, 2025
..एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फाफर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
नेहरू युवा केंद्र चंपावत द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत 3 अगस्त बुधवार को लोहाघाट ब्लाक के फाफर गाँव में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे डुंगरी की आगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गंगा देवी , एकल विद्यालय ग्राम फाफर की आचार्य काजल बिष्ट और ग्राम बोराबुंगा की आचार्य ज्योति सेठी उपस्थित रही। जिन्होंने प्रतिभागियों को पर्यावरण के लिए वर्षों के महत्त्व के बारे मे बताया और सभी प्रतिभागियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया l प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हिमानी रावत रही । कार्यक्रम की आयोजक नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक उषा चौहान ने सभी से पेड़ों को बचाने की अपील की और एक एक वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का समापन किया गया l
रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत :एक हफ्ते तक और नहीं मिल पाएगा अंडो व मुर्गों का स्वाद वर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम
Wed, Sep 3, 2025
.एक हफ्ते तक और नहीं मिल पाएगा अंडो व मुर्गों का स्वाद वर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम
बर्ड फ्लू (H5N1) संक्रमण की रोकथाम : जनपद चम्पावत में सतर्कता जारी।
02 सितम्बर से मुर्गियों-अंडों के आगमन पर एक सप्ताह की रोक जारी
जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में एच-5 एन-1 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) से बचाव हेतु सतर्कता जारी है। इसी क्रम में कुक्कुट प्रजाति के पक्षियों की सुरक्षा एवं संभावित संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) के सभी प्रवेश द्वारों पर मुर्गियों, अंडों तथा फीड के आगमन पर रोक लगाई गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी दी कि संभावित संक्रमण की रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) के सभी प्रवेश बिंदुओं पर आने वाली मुर्गियों एवं अंडों के परिवहन पर 02 सितम्बर से एक सप्ताह की अवधि तक प्रतिबंध लगाया गया है।उन्होंने बताया कि जनपद की सीमाओं पर सतर्कता लगातार जारी है तथा पशुपालन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें चौकसी में तैनात हैं।