: लोहाघाट:31 दिसंबर तक आयकर रिटर्न भर छूट का लाभ उठाएं :अधिवक्ता जोशी
Mon, Dec 23, 2024
31 दिसंबर तक आयकर रिटर्न भर छूट का लाभ उठाएं :अधिवक्ता जोशी
अधिवक्ता दीपक चंद्र जोशी (बिजनेस एंड कॉरपोरेट लॉयर) ने जानकारी देते हुए बताया वित्तीय वर्ष 2023 /24 कर निर्धारण वर्ष 2024 /25 की देरी से रिटर्न भरने की अंतिम तिथि तथा पुनरीक्षण रिटर्न रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है करदाता अपनी आयकर विवरणों अधिनियम की धारा 139 (4 )के तहत 1000 से 5000 तक विलंब शुल्क अधिनियम की धारा 234(f) के तहत जमा कर भर सकते हैं उन्होंने बताया उक्त तिथि तक रिटर्न भरने पर यदि कोई रिफंड बन रहा है तो वह करदाताओं को वापस हो जाएगा अधिवक्ता जोशी ने कहा जिन करदाताओं ने अपनी आयकर रिटर्न वित्तीय वर्ष 202/ 24 के लिए समय से पूर्व अधिनियम की धारा 139 (1)एक के तहत भर दी है वह अपनी आयकर विवरण में यदि कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो वह भी अधिनियम की धारा 139 (5 )के तहत 31 दिसंबर 2024 से पूर्व बिना किसी विलंब शुल्क के कर सकते हैं इसके लिए उनको पुनरीक्षण विवरण अर्थात रिवाइज्ड रिटर्न भरना होगा अधिवक्ता जोशी ने बताया 1 जनवरी 2025 के पश्चात कोई भी पूर्व के रिटर्न बिना आयकर दिए नहीं भरे जा सकते हैं यद्यपि वर्ष 2022 के पश्चात कर निर्धारण वर्ष से 2 वर्ष पूर्व के रिटर्न भी अधिनियम की धारा 139( 8) के itr u के तहत तहत भरे जा सकते हैं लेकिन करदाता कि यदि कोई कर वापसी हो रही है तो वापस नहीं होगी और नहीं उसमें विलंब शुल्क की कटौती हो सकेगी कर डाटा का संपूर्ण टीडीएस वापस आने योग्य नहीं होगा सभी रिटर्न दाखिले 30 दिन के भीतर विभिन्न माध्यमों से ई वेरीफाई करने होंगे अन्यथा रिटर्न में निरस्त समझ जाएंगे सभी करदाता उक्त अवसर का लाभ 31 दिसंबर 2024 से पूर्व उठा सकते हैं
: चंपावत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा एजेंट: चिराग फर्त्याल
Sun, Dec 22, 2024
कांग्रेस की गुट बाजी खुलकर आई सामने
रविवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर चंपावत में कांग्रेस की राय सुमारी कार्यक्रम में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई है लोहाघाट कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने चंपावत के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को भाजपा का एजेंट बताते हुए भाजपा की दलाली करने का गंभीर आरोप लगा दिया फर्त्याल ने कहा उन्हें राय सुमारी कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं दी गई तथा बैठक को व्यक्तिगत कांग्रेसी नेता के घर पर रखा गया था उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कांग्रेसी हो तो कांग्रेस की बात करो भाजपा के एजेंट मत बनो पर फर्त्याल ने कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस में गुटबाजी कर कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष फर्त्याल के आरोपो ने कांग्रेस की गुटबाजी की पोल खोल कर रख दी है फर्त्याल ने कांग्रेस हाइकमान से नगर निकाय चुनाव मे पूरे प्रदेश में पार्टी प्रत्याशीयो को खड़ा करने की मांग की वहीं राय सुमारी कार्यक्रम मे पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल तथा यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला भी अनुपस्थित रहे
: लोहाघाट:वन विभाग ने मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
Sun, Dec 22, 2024
वन विभाग ने मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
रेंजर लोहाघाट दीप जोशी के निर्देश पर रविवार को वन विभाग के द्वारा लोहाघाट के ग्राम पंचायत कलीगांव मैं वनाअग्नि, एवं मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण कार्य के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जागरूकता कार्यक्रम में वन कर्मियों के द्वारा सभी ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने तथा वन संपदा को नुकसान न पहुंचाने के अलावा मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर जागरूक किया कार्यक्रम में बन दरोगा नंदा वल्लभ भट्ट, बन बीट अधिकारी रोहित मेहता,हिमांशु के अलावा ग्रामीण रमेश मेहता भुवन मेहता, सौरभ मेहता ,कमल सिंह ,देव सिंह ,जीवन मेहता ,राहुल सिंह, दिनेश पुजारी ,शिव शक्ति पुजारी आदि मौजूद रहे