: अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में 15 यात्रियों की मौत मुख्यमंत्री ने ली हादसे की जानकारी
Mon, Nov 4, 2024
अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में 15 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है सोमवार की सुबह गौरी खाल से एक प्राइवेट बस रामनगर की ओर जा रही थी बस में 40 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं सल्ट के कूपी के पास चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना में 15 लोगों की मौत की सूचना आ रही है जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम व स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं बस में करीब 40-50 यात्री बताए जा रहे हैं । गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास यह हादसा हुआ है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली है राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए हैं वही मर्तको की संख्या बढ़कर 20 होने की सूचना मिल रही है सभी घायलों का रामनगर अस्पताल मे उपचार चल रहा है कई घायलों की स्थिति गंभीर है
: लोहाघाट डिपो को 25 बसों की जरूरत मिली पांच बसे
Sun, Nov 3, 2024
लोहाघाट डिपो को 25 बसों की जरूरत मिली पांच बसे
उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो को एक हफ्ते में पांच नई bs6 बसे सरकार के द्वारा दी गई जबकि डिपो को इस वक्त 25 बसों की सख्त आवश्यकता है इन पांच नई बसों को मिलाकर डिपो में 37 बसे हो चुकी है जिनमें से अधिकतर बसो की हालत काफी दयनीय है जिन्हें किसी तरह से जुगाड़ कर सड़कों में दौड़ाया जा रहा है वही लोहाघाट के एजीएम धीरज वर्मा ने कहा इन नई बसों को दिल्ली रूट में चलाया जाएगा क्योंकि अब दिल्ली में BS-4 बसों को प्रतिबंधित किया जा रहा है वही लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सरकार से लोहाघाट डिपो को 25 नई बसे देने की मांग की है उन्होंने कहा डिपो में जो बसे हैं उनकी हालत काफी खराब है जिनमे हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द लोहाघाट डिपो को पर्याप्त बसे देने की मांग की ताकि लोहाघाट डिपो की हालत में सुधार आ सके और लोगों का
भरोसा परिवहन निगम पर बना रहे वहीं रोडवेज कर्मी भी सरकार से डिपो में जल्द से जल्द 25 से 30 बसे देने की मांग कर रहे हैं क्षेत्रवासियों ने कहा सरकार डिपो को 25 नई बसे तुरंत दे ताकि डिपो की हालत सुधारने के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यातायात मिल सके अब देखना है सरकार लोहाघाट डिपो को 5 बसे देकर अपना पल्ला झाड़ती है या और बसे देती है मालूम हो सरकार के द्वारा सिर्फ 300 नई बसों की खरीद की गई है जबकि प्रदेश में परिवहन निगम के कई डिपो हैं 300 बसों में अगर प्रत्येक डिपो को बसे दी जाती है तो प्रत्येक डिपो के हिस्से में 5 से 10 बस ही मुश्किल से आ सकती फिलहाल पांच नई बस मिलने से सिर्फ दिल्ली रोड पर ही लोहाघाट डिपो को राहत मिली है
: सीएम धामी ने बॉक्सर दीपाली को किया सम्मानित
Sun, Nov 3, 2024
सीएम धामी ने बॉक्सर दीपाली को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने भेंट की। नैनीताल की दीपाली ने दुबई के अबूधाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया मुख्यमंत्री धामी ने कहा सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों का आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इस अवसर पर दीपाली के पिता रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य एवं सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी मौजूद थे।