: बनबसा:जगबूड़ा नदी मे बही छात्रा का सव हुआ बरामद
Tue, Jul 9, 2024
जगबूड़ा नदी मे बही छात्रा का सव हुआ बरामद
चंपावत जिले मे हुइ मूसलाधार बारिश मे सोमवार साम को बनबसा की एक छात्रा जगबूरा नदी के तेज बहाव में बह गई थीं जिसकी तलाश मे पुलीस व एसडीआरएफ लगी थी वहीं बनबसा थाने के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने जानकारी देते हुए बताया सोमवार साम को सुशीला चंद पुत्री स्वर्गीय पुष्कर राज चंद निवासी ग्राम देवीपुरा बनबसा उम्र लगभग 15 वर्ष जो जगबूड़ा नदी में बह गयी थी, NDRF/SDRF टीम द्वारा बालिका के शव को मंगलवार को जगबुड़ा नदी में धनुषपुल से बरामद किया गया है। एसओ ने बताया छात्रा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है
: खटीमा: जल भराव में राहत एवं बचाव कार्य में लगे दो युवकों की डूबने से गई जान
Tue, Jul 9, 2024
खटीमा में हुए जल भराव से दो युवकों की गई जान
उधम सिंह नगर के खटीमा के ग्राम हल्दी घेरा में बाढ़ आपदा बचाव में गए दो युवाओं ने अपनी जान गवां दी। बताया जा रहा है कि जल भराव होने के कारण अपने पड़ोस में सामान निकालने के लिए गए दो युवक पैर फिसलने के कारण गहराई में डूब गए। वहीं गांव वालों का कहना है कि बीते 4 से 5 दिनों से बारिश हो रही थीं जिसमें जल भराव की स्थिति अधिक हो जाने के कारण घरों में पानी घुस गया है ।वही हल्दी ग्राम के दो युवाओं ने जो उनके घर के अंदर का सामान निकलने को गए थे,जिसमे एक युवक डूबने लगा। साथ ही दूसरा उसे बचाने गया।और वह भी डूब गया। जिसे काफी तलाश की गई, लगभग 3 घंटे के बाद दोनो के शव को तलाश लिया गया। और उन्हें पीएम के लिए भेज दिया गया।वंही अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर अशोक कुमार जोशी ने बताया कि बारिश के कारण जलभराब की समस्या हो गई थी जिसमे लगातार एन डी आर एफ, एस डी आर एफ राहत वचाब का काम कर रही है और पानी निकासी भी की जा रही है अगर जनहानि की बात करे तो एक हल्दी घेरा गांव है वंहा दो बच्चो के गुम होने की सूचना मिली थी जिसमे एस डी आर एफ की टीम को दोनों बच्चो की बॉडी मिली है जिसमे से एक 15 साल ओर दूसरा 19 साल का था वंही सितारगंज में भी जल भराव की समस्या थी जिसमे अभी टीमें लगी हुई है और चकरपुर ओर अन्य जगह भी रेस्क्यू जारी है
: लोहाघाट:बारिश रुकने के बाद फिर पटरी पर लौटा जनजीवन स्कूलों में लौटी रौनक
Tue, Jul 9, 2024
बारिश रुकने के बाद फिर पटरी पर लौटा जनजीवन स्कूलों में लौटी रौनक
चंपावत जिले में 6 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश रुकने के बाद आखिर मंगलवार को एक बार पूरी तरह अस्त-ब्यस्थ पड़ा जनजीवन फिर से पटरी पर लौट आया है मंगलवार को एक बार फिर से लोहाघाट में बाजारों की रौनक लोटी लोग घरों से बाहर निकले मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षी भी बारिश बंद होने के बाद हुए सुहाने मौसम का आनंद लेते हुए नजर आए एक बार फिर से सड़कों में वाहन दौड़ते नजर हुए आए तथा क्षेत्र के सभी स्कूल एक बार फिर से खुल गए बच्चे सुबह-सुबह बैग लेकर कई दिनों बाद फिर से स्कूल पहुंचे मालूम हो मूसलाधार बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया था लोग घरों में कैद हो गए थे
अभी भी कई सड़के बंद पड़ी है रास्ते टूटे हैं वही तराई क्षेत्र में जनजीवन के पटरी में आने में लगभग एक हफ्ते का समय लग सकता है फिलहाल पर्वतीय क्षेत्र में जनजीवन सामान्य हो गया है पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीण फिलहाल अपने खेत खलियानों का मुआयना करने में जुटे हुए हैं लोगों का कहना है ऐसी बारिश बरसों के बाद देखी गई वही प्रशासनिक मशीनरी भी नुकसान का जायजा करने में जुटी हुई है