: लोहाघाट:भारी बारिश के चलते लोहावती उफान पर
Fri, Jul 5, 2024
भारी बारिश के चलते लोहावती उफान पर
गुरुवार देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते शुक्रवार को लोहाघाट में बहने वाली लोहावती नदी उफान पर आ गई लंबे समय से बारिश न होने के कारण लोहावती पूरी तरह सूखकर गंदे नाले में तब्दील हो गई थी लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से लंबे समय के बाद लोहावती अपने पूरे रंग में नजर आई वही लोहावती के उफान को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रिश्वेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे
लोगों ने कहा लंबे समय बाद लोहावती को उफान में देखकर काफी अच्छा लग रहा है वही उफान में आने से लोहावती नदी अपने में जमा हुई पूरी गंदगी को बहाकर ले गई वही प्रशासन के द्वारा भी लोगों को नदियों के किनारे न जाने की अपील की है
: चंपावत:स्वाला में खुला एनएच फंसे हुए वाहन निकले
Fri, Jul 5, 2024
स्वाला में खुला एनएच फंसे हुए वाहन निकले
शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते सुबह से ही स्वाला में टनकपुर चंपावत एनएच बंद पड़ा था जिस कारण कई वाहन व यात्री रास्ते में फंसे हुए थे भारी बारिश के चलते एनएच को खोलने में काफी दिक्कतें आ रही थी वही घंटो की मेहनत के बाद शाम 6:00 बजे के आसपास एनएच की मशीनों ने ऑल वेदर सड़क को खोल दिया जिसके बाद एनएच में सुबह से फंसे हुए वाहनों व यात्रियों को पुलिस प्रशासन के द्वारा सावधानी पूर्वक निकाला जा रहा है
फिलहाल एनएच में खतरा बना हुआ है वहीं दोपहर में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित स्थानों में रोक दिया था फिलहाल एनएच में आवाजाहि सुचारू बनी हुई है तथा फिर से भारी बारिश होने पर एनएच बंद हो सकता है वही प्रशासन ने लोगो से बारिश होने पर एनएच मे यात्रा करने से बचने की अपील की है वही मोसम के मिजाज को देखते एनएच कभी भी बंद हो सकता है हालाकि प्रशासन ने एनएच में जगह जगह मशीने तैनात की है
: लोहाघाट:भारी बारिश से गोसाला की ढही दीवार पशुपालक को लाखो का नुकसान खतरे की जद में आई गौशाला
Fri, Jul 5, 2024
भारी बारिश से गोसाला की ढही दीवार पशुपालक को लाखो का नुकसान खतरे की जद में आई गौशाला भारी बारिश से गोसाला की ढही दीवार पशुपालक को लाखो का नुकसान खतरे की जद में आई गौशाला
लोहाघाट के निकटवर्ती ग्राम सभा फोर्ति में पशुपालन व सब्जी उत्पादन कर स्वरोजगार कर रहे मदन उपाध्याय की गौशाला की दीवार भारी बारिश के चलते ढह गई है दीवार ढहने से पशुपालक मदन उपाध्याय को लाखों का नुकसान पहुंचा तथा उनकी गौशाला खतरे की जद में आ गई है जिस कारण गौशाला में रहने वाले गौ बंसो को खतरा पैदा हो गया है
शुक्रवार को पशुपालक मदन उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाते हुए कहा प्रार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता है प्रार्थी अपनी भूमि में जैविक खेती व पशुपालन कर रोजगार कर रहा था लेकिन बारिश से गौशाला की 30 मीटर लंबी व 5 मीटर ऊंची दीवार ढह गई जिस कारण उनकी गौशाला खतरे की जद मे आ गई है तथा उन्हें काफी बड़ा नुकसान हो गया उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रशासन से क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण तथा पाली हाउस ,सिंचाई टैंक व गौशाला की गायों के चारे लिए भंडार गृह निर्माण की मांग की है
वही फोर्ति के सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगोली द्वारा भी उत्तराखंड शासन एवं मुख्यमंत्री से पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है,