: चंपावत में दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कॉर्पिओ बाल बाल बचे सवार
Thu, May 30, 2024
चंपावत में दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कॉर्पिओ बाल बाल बचे सवार
चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर आगे जूप में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क मे पलट गई। जिसमें सवार लोग बाल बाल बच गए । गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुवार को चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहा है स्कॉर्पियो वाहन अचानक जूप में अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे पलट गया। जिसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वाहन में सवार चालक सहित अन्य लोगों को मामूली चोट आई हुई है। जिनका चंपावत जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
: चम्पावत:डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
Thu, May 30, 2024
डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने गुरुवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बल के साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बताते चलें कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून 2024 को स्थानीय गोरल चौड़ मैदान के निकट नगर पालिका हाल तथा वन पंचायत भवन में होनी है। जिसकी तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर मतगणना को लेकर की जा रही समस्त व्यवस्थाओं को देखा एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
: रुड़की:विवादों के घेरे में आया रुड़की सिविल अस्पताल महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चा चोरी का अस्पताल में लगा आरोप
Thu, May 30, 2024
विवादों के घेरे में आया रुड़की सिविल अस्पताल महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चा चोरी का अस्पताल में लगा आरोप
हरिद्वार जिले के रुड़की सिविल अस्पताल अक्सर अपने विवादों से चर्चाओं में बना रहता है। इस बार भी रूड़की सिविल अस्पताल का कुछ ऐसा ही चोंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल ये मामला हर किसी को हैरान कर देने वाला है। वहीं इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन और पुलिस दोनों ही उलझकर रह गए हैं।आपको बता दें कि रुड़की के सिविल अस्पताल से एक बड़ा ही चौकाने वाला मामला सामने है। महिला के गर्भ में जुड़वां बच्चे होने की खबर से मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ठोई गाँव निवासी गुलाब सिंह बीती 20 मई को अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए मंगलौर के गुरुकुल नारसन स्थित सीएचसी सेंटर लेकर पहुंचे थे जहां से उनको रुड़की सिविल अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर 108 के माध्यम से रूड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ पर शाम के समय डिलीवरी के दौरान एक बच्चे को जन्म दिलाया गया और डॉक्टरों के द्वारा तीमारदारों से महिला को यह कह कर रेफर कर दिया गया कि दूसरा बच्चा गर्भ में चिपका हुआ है और हमारे यहां इसका इलाज सम्भव नहीं है। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं परिजन जच्चा महिला को तुरंत ही 108 एम्बुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा महिला के गर्भ में बच्चे का चेकअप किया गया तो बच्चा गर्भ मे मौजूद नहीं मिला जिसकी खबर डॉक्टरों द्वारा परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से दूसरे बच्चे के बारे मे जानकारी जुटाइ गई जिस पर डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रासॉउन्ड में गड़बड़ होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया गया। इसके बाद पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर मामले में तहरीर देकर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और बच्चा कहाँ है उसे ढूंढने की भी मांग की गई है। वही महिला के पति गुलाब सिंह का कहना है कि उनके द्वारा पहले दो अलग-अलग जगहों से अल्ट्रासॉउन्ड भी कराए गए थे जिनमें जुड़वा बच्चे रिपोर्ट के द्वारा बताए गए है। गुलाब सिंह का आरोप है कि उन्हें सिविल अस्पताल से डिलीवरी के दौरान एक मृत बच्चा प्राप्त हुआ है और दूसरे बच्चे के बारे में उन्हें कोई खबर नहीं दी गईं है। उधर इस पूरे मामले पर रुड़की पुलिस और सिविल अस्पताल प्रशासन बारीकी से जांच मे जुटा हुआ है। रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और ऑफिशियली थाने की तरफ से भी उन्हें एक लेटर मिला है। सीएमएस ने बताया कि इस पूरे मामले पर हमारी तरफ से एक टीम गठित की गईं है जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।