: रुद्रपुर:पुलिस कर्मी पर हमले के आरोपी गिरफ्तार
Sat, May 25, 2024
पुलिस कर्मी पर हमले के आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर पुलिस ने दो वर्ष पहले पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ रुद्रपुर निहारिका ने बताया 19 मार्च 2022 को रम्पुरा चौकी में ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल विजेंद्र शर्मा रम्पुरा में झगड़े की सूचना पर गये थे। वहां पर घात लगाकर बैठे 10 से 12 लोगों ने पुलिसकर्मी विजेंद्र शर्मा पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावरों ने घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। पीड़ित पुलिस कर्मी की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इससे पहले घटना को अंजाम देने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे अब पुलिस ने इन दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है
: लोहाघाट:मौसम खराब होने के साथ ही सोलर हैंडपंपो ने दिया जवाब पेयजल के लिए मचा हाहाकार
Sat, May 25, 2024
मौसम खराब होने के साथ ही सोलर हैंडपंपो ने दिया जवाब पेयजल के लिए मचा हाहाकार
मौसम खराब होने के साथ ही लोहाघाट नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है मौसम की मार के चलते नगर पालिका के द्वारा जगह-जगह नगर में लगाए गए सोलर हैंडपंपों ने कार्य करना बंद कर दिया है मौसम खराब होने से सोलर हैंडपंपो की मोटर नहीं चल पा रही है और लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है लोग हैंड पंपों से बिना पानी लिए वापस लौट रहे हैं शुक्रवार को पालिका के पूर्व सभासद दीपक शाह ने कहा पालिका के द्वारा नगर में लगाए गए सोलर हैंडपंप पेयजल के लिए लोगों का सबसे बड़ा सहारा बन रहे थे क्योंकि जल संस्थान नगर को पेयजल आपूर्ति करने में असफल साबित हो रहा है शाह ने कहा अब धूप न आने से सोलर पंप काम नहीं कर पा रहे हैं लोग अब पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं साह ने नगर पालिका से सोलर पंपिंग को बिजली के कनेक्शन से जोड़ने की मांग की है
ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में भी लोगों को हैंडपंप से आसानी से पानी उपलब्ध हो सके साथ ही उन्होंने नगर पालिका से नगर में लगे सभी सोलर हैंड पंपो की सर्विसिंग कराने की भी मांग की है फिलहाल सोलर हैंड पंपो के कार्य न करने से लोहाघाट नगर गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है
: लोहाघाट:हिमानी घटवाल बनी कन्या भारती की प्रधानमंत्री
Fri, May 24, 2024
हिमानी घटवाल बनी कन्या भारती की प्रधानमंत्री
श्रीमती हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट में 24/05/2024 को कन्या भारती के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत के निर्देशन में शुक्रवार दिनांक 24/05/2024 को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राजू गडकोटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसमें कन्या भारती के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें हिमानी घटवाल प्रधानमंत्री , गुंजन भंडारी अध्यक्ष एवं कृतिका बगौली सेनापति चुनी गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने सत्य एवं निष्ठा के साथ दायित्व निर्वहन की शपथ ली।
कन्या भारती प्रमुख आचार्य श्रीमती भावना चौबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर तनुजा जोशी, निर्मला ओली, नीमा जोशी, कविता चंद्र, रंजना बिष्ट, प्रियंका बिष्ट एवं पुष्प कलौनी आदि मौजूद थे।