: पौड़ी गढ़वाल मे भारी बारिश से तबाही खेत, खलिहान व सड़के बही
Wed, May 22, 2024
पौड़ी गढ़वाल मे भारी बारिश से तबाही
बुधवार को पौड़ी जिले के बैजरों क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है तेज बारिश से लोगो के खेत पानी के तेज बहाव से बरबाद हो गये हालांकि बारिश के कारण जनहानि नही हुई है लेकिन भारी बारिश के कारण स्टेट हाईवे 32 की बारिश के कारण 30 मीटर सडक बह गई बारिश से बैजरों क्षेत्र के कुणजोली, गुडयलखील, फरसवाडी और सुखई गांव में तेज बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिये पौड़ी से स्वास्थ विभाग, तहसील प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम के
साथ अन्य टीम मौके के लिये रवाना हो गई हैं बारिश के कारण प्रभावित ग्रामीणों को ठहरने के लिये उचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है वहीं फूड पैकिट और राहत सामग्री भी प्रभावित गांव तक पहुंचाई जा रही है, डीएम ने बताया कि मौके पर पहुंचकर टीम नुकसान का आकलन करेगी और हर संभव मदद ग्रामीणो को पहुंचाई जाएगी।
: चम्पावत:अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन विभाग ने देवीधुरा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम
Wed, May 22, 2024
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन विभाग ने देवीधुरा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम
चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के मां बाराही धाम देवीधुरा संस्कृत महाविद्यालय में वन विभाग की ओर से अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को अनेक प्रकार की जानकारी दी गई। साथ ही पौध रोपण भी किया गया।बुधवार को वन क्षेत्राधिकारी कैलाश गुणवंत के नेतृत्व में संस्कृत राजकीय महाविद्यालय में अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने छात्र छात्राओं को अनेक प्रकार की जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण को बचाने की अपील की गई। जिसके उपरांत वन विभाग के कार्मिकों एवं विद्यालय के अध्यापक एवं बच्चों के द्वारा देवदार,पदम, तेजपात तथा अन्य पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मोहित चौड़ाकोटी, वन दरोगा प्रदीप चौहान, कीर्तिबल्लभ जोशी, गोपाल पंतोला, हरीश चंद्र पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
: लोहाघाट:भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का लोहाघाट दौरा
Wed, May 22, 2024
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का लोहाघाट दौरा[caption id="attachment_19656" align="alignnone" width="300"]
बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी व प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य आदी कैलाश यात्रा से लौटते समय लोहाघाट पहुंचे लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के शासन में ओबीसी समाज के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई है पार्टी में भी ओबीसी समाज के लोगों को ऊंचे पद दिए गए हैं तथा ओबीसी मोर्चे का गठन किया गया है
[/caption][caption id="attachment_19657" align="alignnone" width="300"]
मोर्चा ओबीसी समाज के लोगों के लिए कई कार्य कर रहा है उन्होंने कहा 2024 में भी लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा पहले आदि कैलाश यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों को किलोमीटरो पैदल यात्रा करनी पड़ती थी पर आज भाजपा सरकार ने आदि कैलाश तक सड़क पहुंचा दी है प्रधानमंत्री मोदी खुद आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं जिसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के माध्यम से आदि कैलाश पहुंच रहे हैं जिससे क्षेत्र के युवाओं को अच्छा रोजगार भी प्राप्त हो रहा है
[/caption]
तथा प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है इस दौरान निब्रतमान पालिकाध्यक्ष चंपावत विजय वर्मा, दीपक नाथ गोस्वामी, मनोज राय ,जीवन गहतोरी ,सागर नाथ ,सूरज मेहरा ,रोहित वर्मा ,प्रकाश नाथ, लक्ष्मण नाथ ,गुड्डू कनौजिया, नितिन ढेक सहित कई लोग मौजूद रहे