: टनकपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, Apr 30, 2024
टनकपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
टनकपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने क्षेत्र के एक युवक पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए टनकपुर कोतवाली में तहरीर दी है तहरीर में महिला ने बताया है उनके ही पड़ोस में रहने वाले 19 वर्ष के एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया है तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है महिला की तहरीर पर टनकपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है
: हल्द्वानी में कलयुगी पिता ने 15 साल की मासूम बेटी के साथ की अश्लील हरकत
Tue, Apr 30, 2024
हल्द्वानी में कलयुगी पिता ने 15 साल की मासूम बेटी के साथ की अश्लील हरकत
हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहा कलयुगी पिता ने रिश्तों को कलंकित कर अपनी नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत कर डाली। बेटी ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।हलद्वानी कोतवाल उमेश मलिक ने बताया मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एस आई बबीता के द्वारा करी जा रही है। बेटी ने बताया कि पिता पूर्व में भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
: मुरादाबाद:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम कार दुर्घटना में घायल
Tue, Apr 30, 2024
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम कार दुर्घटना में घायल
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम की कार को मुरादाबाद में एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी है जिसमें दुष्यंत गौतम घायल हो गए है। गौतम को मुरादाबाद के टीएमयू के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा दिल्ली जाते समय नेशनल हाइवे 09 पर हुआ है। इस हादसे में बीजेपी नेता की रीड की हड्डी में चोट आई है, डॉक्टर के मुताबिक वह खतरे से बाहर हैं।जानकारी के मुताबिक दुष्यंत गौतम की कार का एक्सीडेंट मुरादाबाद बाईपास पर हुआ। वे शाजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे। दुष्यंत गौतम को हादसे में घायल होने के बाद इलाज के लिए टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की खबर लगते ही मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद बीजेपी नेता और मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की शाहजहांपुर से दिल्ली जाते समय कार पलट गई थी। कार एक साइड से सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई। गनीमत यह रही कि दरवाजा खुल जाने से दुष्यंत गौतम नीचे गिर गए थे। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और कुल्हे में चोट है। मांस पेशियों में चोट है। डॉक्टरों ने एक हफ्ता का बेड रेस्ट बताया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर तुरन्त पहुंच गए थे।