: लोहाघाट:कांस्टेबल हेम मेहरा ने खोया हुआ मोबाइल महिला को सुरक्षित किया वापस
Sun, Apr 14, 2024
कांस्टेबल हेम मेहरा ने खोया हुआ मोबाइल महिला को सुरक्षित किया वापस
लोहाघाट थाने के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम मेहरा एक बार फिर अपनी ईमानदारी के चलते चर्चाओं में आए रविवार को कांस्टेबल मेहरा ने चंपावत निवासी तारा देवी का खोया हुआ मोबाइल उन्हें सुरक्षित वापस लौटाया मोबाइल पाकर तारा देवी काफी खुश नजर आई और उन्होंने कांस्टेबल हेम मेहरा व चंपावत पुलिस की सराहना करी कांस्टेबल मेहरा ने बताया उन्हें दो दिन पहले स्टेशन बाजार में यह मोबाइल गिरा हुआ मिला जिसे उन्होंने अपने पास सुरक्षित रख लिया था तथा मोबाइल स्वामी का पता लगाकर आज उन्हें सुरक्षित वापस सौंप दिया है मालूम हो कांस्टेबल हेम मेहरा द्वारा कई लोगों के खोए हुए रुपए ,जेवर व सामान आदि को सुरक्षित उन्हें लौटाया जा चुका है कांस्टेबल मेहरा के द्वारा लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को बखूबी संभाला जाता है जिसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है वहीं लोगों के द्वारा कांस्टेबल हेम मेहरा की ईमानदारी की सराहना करी गई
: रुड़की:विजय संकल्प रैली में गरजे योगी आदित्यनाथ
Sun, Apr 14, 2024
विजय संकल्प रैली में गरजे योगी आदित्यनाथ
रुड़की के नेहरू स्टेडियम में हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की चुनावी जनसभा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचकर बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि की पावन धारा को नमन करते हैं। बाबा भीमराव अंबेडकर को सिर्फ मोदी सरकार ने सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या को सजाया है वैसे ही हरिद्वार को भी सजाएंगे। यूपी से माफिया राज समाप्त किया गया है। माफिया या तो जेल में है वरना उन्हें ऊपर भेज दिया गया। पहले सरकार में उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू लगता था लेकिन अब नहीं लगता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत का नाम पूरे विश्व के अंदर है। अगर कहीं बम फटता है तो पाकिस्तान अब सबसे पहले सफाई देता है कि हमने नहीं किया। अब भारत की सीमाएं सुरक्षित है। 10 करोड लोगों को उज्जवला गैस योजना के तहत कनेक्शन दिए गए।जिनका गरीब लोग लाभ ले रहे हैं। भाजपा सरकार ने सभी लोगों का विकास किया है । देश में पहले भ्रष्टाचार परिवारवाद, आतंकवाद की समस्या थी लेकिन भाजपा सरकार ने अब सब समाप्त कर दिया है।
मंच से योगी रूप में आए बच्चे को दी आवाजउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे तभी उनकी नजर एक बच्चे पर पड़ी बच्चा उनकी वेशभूषा में गुलदस्ता लिए हुए खड़ा था। योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को मंच से आवाज देकर उसे ऊपर बुला लिया। बच्चे ने उन्हें बुके भेट किया। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें लखनऊ आने का भी न्यौता दिया जब बच्चे शौर्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से बहुत प्रेरित हैं और उनके जैसा बनना चाहते हैं।
वहीं बच्चे के पिता ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके बच्चे को मंच पर बुलाकर आज आशीर्वाद स्वरुप बड़ा सम्मान दिया है।
: लोहाघाट:रेगडु के ग्रामीणों ने सड़क मे डामरीकरण की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान
Sun, Apr 14, 2024
रेगडु के ग्रामीणों ने सड़क मे डामरीकरण की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान
लोहाघाट विधानसभा के रेगरु क्षेत्र के आगर चाक ग्राम सभा के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव 2024 बहिष्कार का ऐलान कर दिया है रविवार को गांव के युवा किशोर मेहता ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा रेगरु क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से मरोड़ाखान छन्दा सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं पर सरकार व प्रशासन के द्वारा उनकी मांगों की लगातार अनदेखी करी जा रही है
सड़क पूरी तरह से गड्ढों तबदील हो चुकी है कई किलोमीटर सड़क में तो बनने के बाद से डामरीकरण तक नहीं हुआ है गांव में पेयजल की भी भारी दिक्कत है किशोर ने बताया अगर उनकी मांगों की शासन प्रशासन अनदेखी करता है और सड़क में डामरीकरण नहीं करता है तो समस्त आगर चाक की जनता 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उन्होंने कहा बदहाल सड़क के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं सरकार रेगुरू क्षेत्र की लगातार अनदेखी कर रही है नेता सिर्फ गांव में वोट मांगने आते हैं और झूठे वादे कर जाते हैं
वहीं गांव के युवाओं का कहना है नेता तभी वोट मांगने आए जब सड़क में डामरीकरण और गांव को पानी पिलाए युवाओं ने इस बात के पोस्टर गांव की सीमाओं में लगा दिए हैं इस दौरान दिनेश सिंह मेहता, रमेश मेहता, राजेंद्र मेहता ,कमल मेहता ,कमल बिष्ट, नीरज जोशी आदि युवा मौजूद रहे