: टनकपुर:स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
Sat, Dec 9, 2023
स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चंपावत के टनकपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में बीती 3 तारीख को हुई चोरी का टनकपुर पुलिस ने किया खुलासा। चोरी का खुलासा करते हुए टनकपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 3 तारीख को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए टनकपुर पुलिस टीम के द्वारा गहन छानबीन करने के उपरांत टनकपुर निवासी दो युवकों योगेश आर्या और विकास सक्सेना को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है इनके दो अन्य साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
: लोहाघाट:कार की तलाशी लेने पर लोहाघाट पुलिस ने 7.33 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Sat, Dec 9, 2023
कार की तलाशी लेने पर लोहाघाट पुलिस ने 7.33 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत लोहाघाट पुलिस ने शुक्रवार देर रात 11:00 बजे एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में अर्टिगा कार से 7.33 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है शनिवार को एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया देर रात एसआई हरीश प्रसाद के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस के द्वारा रोडवेज बस स्टेशन के पास वाहनों की चेकिंग करी जा रही थी पुलिस टीम के द्वारा टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही अर्टिगा कार uk05 TA9575 की चेकिंग के दौरान मनकोट (झूलाघाट) निवासी ललित चंद्र S/O श्याम चंद्र के कब्जे से 7.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करी एसओ कोरंगा ने बताया शनिवार को पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है
एसओ ने कहा लोहाघाट पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करी जा रही है पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद ,हेड कांस्टेबल सुरजीत राणा ,कांस्टेबल टेनिस राणा आदि शामिल रहे
: लोहाघाट पुलिस ने 51 क्वार्टर देसी शराब के साथ शराब तस्कर को दबोचा
Sat, Dec 9, 2023
लोहाघाट पुलिस ने 51 क्वार्टर देसी शराब के साथ शराब तस्कर को दबोचा
एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत लोहाघाट पुलिस ने एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोहाघाट के मायावती तिराहे के पास शराब तस्कर जोगा सिंह निवासी कोली ढेक को 51 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है एसओ कोरंगा ने बताया अभियुक्त जोगा सिंह के खिलाफ धारा 60 (1) क संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम मे लोहाघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एसओ ने बताया लोहाघाट पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है