: लोहाघाट: प्रशासन ने एनएच किनारे अतिक्रमण को किया चिन्हित
Mon, Aug 21, 2023
लोहाघाट: प्रशासन ने एनएच किनारे अतिक्रमण को किया चिन्हित अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
हाईकोर्ट के द्वारा सरकारी संपत्ति से अतिक्रमण हटाने के आदेश पर चंपावत प्रशासन सख्त हो गया है सोमवार को प्रशासन , बन विभाग , एनएच व पुलिस की टीम ने लोहाघाट घाट एनएच में रायकोट महर से लेकर घाट तक एनएच किनारे किए गए अतिक्रमण पर निशान लगाकर चिन्हित किया लोहाघाट तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया टीम के द्वारा एनएच में अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमणकारियो को नोटिस दे दिए गए हैं तहसीलदार गोस्वामी ने कहा
सभी अतिक्रमणकारियों से 25 अगस्त तक अतिक्रमण को खुद हटाने को कहा गया है अगर उनके द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तो उसके बाद प्रशासन की टीम के द्वारा अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा टीम में राजस्व उप निरीक्षक सुनील मेहरा, राजीव मेहरा, एसआई हरीश प्रसाद , एनएच व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे
: सितारगंज पुलिस ने 57 लाख की ई सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, Aug 21, 2023
सितारगंज पुलिस ने 57 लाख की ई सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सितारगंज पुलिस ने 57 लाख रुपए की ई सिगरेट के साथ दो लोगों को एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया है। वही एसपी सिटी मनोज कत्याल खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चीकाघाट पुल के पास से स्विफ्ट डिजायर में नाजिम खान निवासी वार्ड नंबर 2 इस्लामनगर खटीमा तथा अफरोज निवासी इस्लामनगर थाना खटीमा को गिरफ्तार कर लिया।
जिनके कब्जे से 11 पेटी में कुल 2190 पीस ई सिगरेट पकड़ी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹57 की कीमत आंकी रही है। वही सितारगंज में पकड़े गए तस्करों के आपराधिक इतिहास की पुलिस जांच कर रही है।
: खटीमा महाविद्यालय में भ्रष्टाचार का मामला आया सामने एसडीएम ने सीज किए कई कमरे
Sun, Aug 20, 2023
खटीमा महाविद्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसडीएम ने सीज किए कई कमरे महाविद्यालय के खेल विभाग पर खेल सामग्री के मामले में लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
खटीमा के हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए हुई खरीद में भ्रष्टाचार होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आदेश पर खटीमा के उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने महाविद्यालय के खेलकूद विभाग के तीन कमरों को सीज कर दिया है। ज्ञात हो कि बीते लंबे समय से महाविद्यालय के खेलकूद विभाग के द्वारा की गई खरीदो में भ्रष्टाचार किए जाने के संदेह के चलते खटीमा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता दीपक बिष्ट के द्वारा मामले में आरटीआई मांगे जाने पर भारी भ्रष्टाचार के संकेत मिले
जिसकी शिकायत दीपक बिष्ट एवं छात्र संघ के द्वारा खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किए जाने पर मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मामले की जांच करने हेतु निर्देश जारी किए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शनिवार देर शाम खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट को तुरंत महाविद्यालय के खेल विभाग से जुड़े कमरों को सील करने के आदेश जारी किए जिस पर अमल करते हुए उप जिलाधिकारी ने दलबल के साथ महाविद्यालय पहुंच खेल विभाग के तीन कमरों को सील कर दिया है।
वही इस मामले में जानकारी देते हुए छात्र संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि लंबे समय से महाविद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है हमारे द्वारा की गई खरीद की रसीदें मांगे जाने पर महाविद्यालय प्रशासन ने आरटीआई लगाने के लिए कहा जिस पर हमारे वरिष्ठ साथी एवं आरटीआई कार्यकर्ता दीपक बिष्ट के द्वारा आरटीआई मांगी गई जिसके जवाब में प्राप्त जानकारी से महाविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा हुआ है वही आरटीआई कार्यकर्ता दीपक बिष्ट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खटीमा महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा नियमों एवं मानकों को ताक पर रखकर विद्यालय हेतु सामान की खरीदारी की गई है हमें प्राप्त जानकारी से प्रतीत हो रहा है महाविद्यालय के खेल विभाग द्वारा की गई खरीदो में लाखों का भ्रष्टाचार हुआ है महाविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि महाविद्यालय सभागार के लिए खरीदी गई मात्र एक टेबल की कीमत लगभग 5 लाख रुपए है वही खेल विभाग द्वारा बनाए गए टेनिस कोर्ट का खर्चा भी लगभग 5 लाख के आसपास दिखाया गया है
जबकि मौके पर मौजूद टेनिस कोर्ट की हालत खस्ता हाल है वही महाविद्यालय में हुए इस भ्रष्टाचार एवं प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में महाविद्यालय प्रशासन का कोई सदस्य मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है खटीमा के उप जिला अधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आदेश अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है महाविद्यालय में खेल विभाग से जुड़े तीन कमरों को सीज कर दिया गया है पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।