: उत्तराखंड में आपदा से अब तक 26 लोगों की मौत
Sun, Jul 16, 2023
उत्तराखंड में आपदा से अभी तक 26 लोगों की मौत
उत्तराखंड में अभी तक आपदा में 26 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 05 मौत हरिद्वार में हुई है। 317 जानवर भी मरे, इस दौरान 488 घर क्षतिग्रस्त हुआ हैं जिनमें 14 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं*(15 जून से अभी तक)उत्तराखंड में कल रात तक कुल 238 सड़कें बंद है*हरिद्वारहरिद्वार में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अभी तक बारिश और बाढ़ से हरिद्वार में 5 लोगों की मौत हुई है।क्षतिग्रस्त आवासों की संख्या- 208 है, जिनमें से 7 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए।सेना, NDRF और SDRF की टीम को राहत बचाव के काम में लगाया गया है।हरिद्वार मैं 14 गांव,रुड़की में 22 गांव,लक्सर के 33 गांव ,भगवानपुर में 2 गांव बाढ़ की चपेट में है।संपूर्ण हरिद्वार जिले में 3756 परिवार प्रभावित हैं लक्सर में 81 परिवारों को अस्थाई कैंप में रखा गया हैसरकार ने राहत बचाव के लिए NDRF की 84 सदस्य और 4 टीम, SDRF की 07 सदस्य और 01 टीम, राजस्व विभाग की 140 सदस्य,पुलिस की 150 सदस्य जवान, भारतीय सेना की 93 जवान,जल पुलिस के 20 सदस्य को राहत बचाव के लिए उतार दिया है।अन्य विभागीय 80 अधिकारी कर्मचारी भी मोर्चे पर हैं।राहत -बचाव कार्य में अब कुल 574 सदस्य राहत व बचाव कार्य में लगाए गए हैं।राज्य आपदा मोचन निधि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 20लाख 36 हजार वितरित किए गए हैं
भल्ला इंटर कॉलेज से खाद्य सामग्री पैकेट तैयार किया हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से बांटे जा रहे हैं। अन्य संस्था भी खाने पीने का सामान लोगों तक पहुंचा रहे हैं।गंगा नदी 293 मीटर पर बह रही है (खतरे का स्तर 294 मीटर है) जलस्तर में गिरावट देखने को मिली है।जिले में एक राजमार्ग एक मुख्य जिला मार्ग समेत 17 सड़क बंद हैं।उत्तरकाशीउत्तरकाशी में 1 स्टेट हाईवे समेत 25 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी के 4 गांव में बिजली व्यवस्था बाधित है जबकि 72 गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है।रुद्रप्रयाग NH 107 ऋषिकेश केदारनाथ राष्ट्रीय मार्ग सुचारू हैरुद्रप्रयाग में ऋषिकेश श्रीनगर रुद्रप्रयाग NH - 58 सुचारू हैगौरीकुंड - केदारनाथ पैदल मार्ग यात्रा सुचारू है रुद्रप्रयाग में 13 ग्रामीण सड़कें बंद हैदेहरादूनदेहरादून जिले में 28 सड़कें बंद है. जिनमें अधिकतर सड़कें ग्रामीणों हैं।टिहरीटिहरी बांध का वर्तमान जलस्तर 785 है, कल तेरी बांध से 5145 क्यूसेक पानी छोड़ा गया*(जलस्तर क्षमता 830 मीटर)लंबगांव - घनसाली राजमार्ग भी बेमुंडा के पास बंद है उसको भी खोलने की कोशिश की जा रही है*टिहरी में 21 सड़कें बंद हैं।
चमोलीचमोली जिले में सभी NH, SH मार्ग चालू हैं।जोशीमठ - मलारी बॉर्डर रोड जुम्मा के पास सड़क पर जाने की वजह से बंद है। यहां से सिर्फ पैदल यात्री ही गुजर सकते हैं।चमोली में 18 मोटर मार्ग बंद है.पौड़ी गढ़वालमालन नदी पर 2दिन पहले पुल गिर गया है।पोडी में कुल 65 मार्ग बाधित हैं।
पिथौरागढ़भारत और नेपाल को जोड़ने वाला झूला पुल क्षतिग्रस्त, झूला पुल पर आवागमन को बंद किया कर दिया गया है*पिथौरागढ़ में 20 ग्रामीण सड़कें बंद है17 तारीख तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती हैचंपावतचंपावत जिले में टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पिछले कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है मार्ग खोलने का कार्य काफी तेजी से चल रहा है जिसके जल्द खुलने के आसार हैं इसके अलावा कुछ ग्रामीण मार्ग बंद चल रहे हैं जिन्हें खोलने का प्रयास जारी है टनकपुर चंपावत एनएच यातायात के लिए सुचारू है तथा जिले के सभी राज्य मार्ग खुले हुए हैं फिलहाल सीएम के जिले में स्थिति सामान्य है
: न्यायिक बंदी गृह लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर, कैदियों की सुनी समस्याएं
Sat, Jul 15, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की अध्यक्ष जिला जज कहकशा खान के दिशा निर्देश पर प्राधिकरण के द्वारा शनिवार को लोहाघाट के न्यायिक बंदी गृह में शिविर लगाया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला ने बंदी गृह में कैदियों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया इसके अलावा कैदियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया
तथा निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई अंत में प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला के द्वारा बंदी गृह में पौधेरोपण किया गया इस मौके पर एडवोकेट विजय राय,पीएलबी राजीव मुरारी और रेनू गरकोटी आदि मौजूद रहे
: लोहाघाट में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस
Sat, Jul 15, 2023
कारगिल विजय दिवस की तैयारी को लेकर पूर्व सैनिकों की बैठक
26 जुलाई को मनाए जाने वाले भारतीय सेना की शौर्य गाथा कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार को पूर्व सैनिक लीग संगठन चंपावत के बैनर तले लोहाघाट के सैनिक विश्राम गृह में पूर्व सैनिकों ने बैठक करी लीग अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 26 जुलाई को कारगिल दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया देव ने बताया 26 जुलाई को प्रातः 10:00 अमर जवान ज्योति में सभी पूर्व सैनिक व वीर नारियों के द्वारा युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तत्पश्चात नगर में पूर्व सैनिकों व एनसीसी कैडेट्स के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसके बाद सैनिक विश्राम गृह में युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों के साथ-साथ
वीर नारियों को भी सम्मानित किया जाएगा तथा कारगिल युद्ध के अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया जाएगा कैप्टन देव ने कहा कारगिल युद्ध हमारे सैनिकों के द्वारा विषम परिस्थितियों में लड़ा गया और पाकिस्तान पर विजय हासिल करी गई जिसमें हमारे उत्तराखंड व चंपावत जिले के कई सैनिकों ने अपनी शहादत दी तथा कई सैनिक घायल हुए
कैप्टन देव ने बराकोट व पाटी ब्लॉक के पूर्व सैनिकों वह वीर नारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करी बैठक में सैनिक लीग उपाध्यक्ष कैप्टन रघुवीर, कोषाध्यक्ष हयात सिंह रावत ,गणेश सिंह ,इंद्र सिंह देवपा ,अमर सिंह, नंदन कुमार ,नरसिंह ,चंद्र बल्लभ, कैलाश देव आदि मौजूद रहे