हल्द्वानी राज्य स्तरीय महिला 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चंपावत को हराकर अल्मोड़ा बनी चैंपियन
Laxman Singh Bisht
Mar 24, 2023 11:57 pm
1 views
24 Mar 2023
5वें राज्य स्तरीय टी-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अल्मोड़ा ने मारी बाजी, कृतिका के बल्ले से निकले 59 रन
5वें राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट T-20 प्रतियोगिता का फाइनल मैच हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में अल्मोड़ा और चंपावत की टीमों के बीच खेला गया। चंपावत की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और अल्मोड़ा की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया , अल्मोड़ा की टीम में कृतिका और शोभा की 70 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत 172 रन बनाए जिसमें कृतिका ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली, लक्ष्य का पीछा करते हुए चंपावत की टीम 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
इस प्रकार 51 रन से अल्मोड़ा की टीम ने मैच जीत कर खिताब अपने नाम किया, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए, विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ ₹31000 का नगद इनाम दिया गया
जबकि उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹21000 दिए गए। खिलाड़ियों को वूमेन ऑफ द मैच , बेस्ट फील्डर , बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर अवार्ड से भी नवाजा गया।सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाए दीं, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व गोल्ड क्लब के सदस्य भी मैच के दौरान मौजूद रहे

विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।