रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:सांसद खेल महोत्सव मे चंपावत का परचम फुटबॉल में मुनस्यारी को 5–1 से हराकर खिताब पर कब्ज़ा
Laxman Singh Bisht
सांसद खेल महोत्सव मे चंपावत का परचम फुटबॉल में मुनस्यारी को 5–1 से हराकर खिताब पर कब्ज़ा
डीएम चंपावत व पालिका अध्यक्ष बर्मा ने टीम की शानदार कामयाबी पर दी शुभकामनाएं।
नैतिक करायत बने बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट
अल्मोड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 के तहत हुई सांसदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चंपावत की टीम ने फुटबॉल कोच नितेश ढेक के नेतृत्व में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ को पराजित कर फाइनल में पहुंची चंपावत ने निर्णायक मुकाबले में मुनस्यारी को 5–1 से शिकस्त दी।फाइनल मुकाबले में मनीष ढेक ने दो गोल किए, जबकि नैतिक करायत, अजय ढेक और गौरव फर्त्याल ने एक-एक गोल दागकर शानदार जीत हासिल की। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नैतिक करायत को “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” घोषित किया गया।समापन समारोह में सांसद अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विजेता टीम चंपावत, कोच नितेश ढेक और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। चंपावत टीम की शानदार जीत पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार वह पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद बर्मा ने टीम के खिलाड़ियों व कोच को बधाइयां दी।
विज्ञापन
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश