Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

चम्पावत के 17 शिक्षक नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

सीएम धामी ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

चंपावत:शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बाराकोट:रा0 उच्च0प्रा0 विद्यालय फरतोला के चार होनहारों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में चयन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:प्रिंस को एशियाई कराटे चैंपियनशिप के लिए एनएचपीसी के महाप्रबंधक प्रभारी ऋषि रंजन आर्य ने दी शुभकामनाएं।

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 4, 2026

प्रिंस को एशियाई कराटे चैंपियनशिप के लिए एनएचपीसी के महाप्रबंधक प्रभारी ऋषि रंजन आर्य ने दी शुभकामनाएं।

मिनी स्टेडियम बनबसा के कराटे प्रशिक्षक विजय रावत ने बताया की एनएचपीसी, टनकपुर पावर स्टेशन (बनबसा) के महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने बनबसा निवासी उभरते कराटे खिलाड़ी प्रिंस खोलिया को जॉर्डन में आयोजित होने वाली एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।प्रिंस खोलिया 4 सितम्बर 2026 को जॉर्डन के लिए रवाना होंगे, जहां वह भारतीय कराटे टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियाई चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। ऋषि रंजन आर्य ने प्रिंस खोलिया की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना खिलाड़ी, उसके परिवार तथा पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने प्रिंस के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की।इस अवसर पर आर्य ने प्रिंस खोलिया के प्रशिक्षक कोच विजय रावत को भी बधाई देते हुए कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता के पीछे प्रशिक्षक की मेहनत, समर्पण और उचित मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।प्रिंस खोलिया की इस उपलब्धि से बनबसा, जनपद चम्पावत एवं पूरे उत्तराखंड में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल है। प्रिंस खोलिया की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चम्पावत चंदन बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह कठायत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी, एनएचपीसी महाप्रबंधक विद्युत जावेद अंसारी, दीपक रजवार स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर प्रभारी गौरव खोलिया, प्रदीप कुमार दुबे, नरेश मुरारी, कमलेश भट्ट आदि खेल प्रेमियों एवं कराटे परिवार ने उन्हें जॉर्डन में होने वाली एशियाई कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें