रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
Laxman Singh Bisht
जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बापरू के संयोजन में खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता न्याय पंचायत बापरू में अंडर- 19 बालक - बालिकाओं की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के साथ आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंडर -19 खो - खो, कबड्डी ,एथलेटिक्स व मुर्गा झपट प्रतिस्पर्धाओं में विभिन्न टीमों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम के समापन पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य बापरू पुष्कर सिंह फर्त्याल ने कहा खेलों में जीत हार से ज्यादा मायने उसमें प्रतिभाग करना है । हमें खेलों में खेल भावना से भाग लेना चाहिए तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बनाये रखना है । कार्यक्रम को एसएमसी अध्यक्ष आनंद सिंह बोहरा , बीओ अंकित उनियाल ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र कुमार गड़कोटी स्थलीय संयोजक व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बापरू द्वारा की गई। खेल महाकुंभ के आयोजन में निर्णायक मंडल के रूप में कैलाश चंद्र सिंह टोलिया ,नरेंद्र राम टम्टा,महेंद्र सिंह अधिकारी, खिलानंद जोशी ,पंकज कुमार ,हयात सिंह तड़ागी, ज्योति वर्मा गणेश गिरी व सहयोगी के रूप में छत्रपाल पटेल ,जगदीश सिंह अधिकारी ,पंचदेव पांडेय, कृष्ण चंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं