Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : 12वीं प्रारम्भिक उत्तराखंड राज्य स्तरीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में चम्पावत ने हासिल किया पहला स्थान

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 20, 2025

12वीं प्रारम्भिक उत्तराखंड राज्य स्तरीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में चम्पावत ने हासिल किया पहला स्थान 12वीं प्रारम्भिक उत्तराखंड राज्य स्तरीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में चम्पावत जिले की टीम ने हासिल किया पहला स्थान।इस उपलब्धि के साथ जिले के दो प्रतिभावान खिलाड़ी अमन डांगी और प्रकाश चंद का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हो गया है। दोनों खिलाड़ी अब उत्तराखंड की अंडर-14 हॉकी टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे।लोहाघाट स्थित ज्ञानदीप स्कूल में अध्ययनरत अमन डांगी और प्रकाश चंद को उनकी इस उपलब्धि के लिए एलारा कैपिटल ग्रुप के सीईओ राज भट्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने का संदेश दिया।अमन डांगी और प्रकाश चंद 22 से 27 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस सफलता के पीछे कोच मनमोहन सिंह डांगी की मेहनत का बड़ा योगदान माना जा रहा है। वह पिछले कई वर्षों से लोहाघाट क्षेत्र के बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच मनमोहन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि वह आगे भी बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने और उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।इस मौके पर जिला खेल संयोजक प्रारंभिक नरेंद्र सिंह अधिकारी, सहायक अध्यापक प्रकाश चंद गड़कोटी, हॉकी कोच मनमोहन सिंह डांगी, कराटे कोच दीपक अधिकारी, फुटबॉल कोच नितेश ढेक और जिला क्रीडा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।

जरूरी खबरें