रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी की पहल खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच 23 मई से शुरू होंगे प्रशिक्षण शिविर
Laxman Singh Bisht
सीएम धामी की पहल खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच 23 मई से शुरू होंगे प्रशिक्षण शिविर।
अभिभावकों की खेल विभाग से निगरानी समिति गठित कर खेले कैंपों में निगरानी बनाए रखने की मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने एवं युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु चम्पावत में खेल गतिविधियों को लगातार सशक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में चम्पावत एवं लोहाघाट में विभिन्न खेल प्रशिक्षण शिविरों के संचालन हेतु प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के लिए जिला क्रीड़ा विभाग द्वारा लोहाघाट एवं चम्पावत में खेल प्रशिक्षण शिविरों के संचालन हेतु अनुबंध के आधार पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमानुसार गठित चयन समिति के अनुमोदन पर यह नियुक्तियां आगामी 15 मार्च 2027 तक के लिए की गई हैं।
चयनित प्रशिक्षकों में ऋतिक ढेक (टेबल टेनिस-लोहाघाट), प्रीति कार्की (बैडमिंटन-लोहाघाट), कंचन मेहरा (बैडमिंटन-गोरलचौड़) तथा निखिलेश गहतोडी (मुए थाई-गोरलचौड़) शामिल हैं।कल 23 मई 2026 से संचालित किए जाने वाले खेल प्रशिक्षण शिविरों हेतु उन्होंने बताया कि सभी खेल प्रशिक्षण शिविर पूरी तरह लक्ष्यमूलक एवं परिणामोन्मुखी होगे, जिससे जनपद के खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का लाभ मिल सके तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें तैयार किया जा सके।शिविरों के संचालन के लिए कड़े नियम एवं शर्तें निर्धारित की गई हैं, जिसके तहत प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों दोनों की सुबह एवं शाम के सत्रों में शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।जिला क्रीड़ा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक त्रैमास में शिविरों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। यदि प्रशिक्षण संतोषजनक अथवा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, या खिलाड़ियों की संख्या तय मानक से कम हुई, तो नियमानुसार शिविर को बंद कर प्रशिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। वही अभिभावकों ने खेल विभाग से निगरानी समिति का गठन कर खेल कैंपो में निगरानी बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव