रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कुमाऊं प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का पूर्व सीएमभगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ
Laxman Singh Bisht
कुमाऊं प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का पूर्व सीएमभगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ
कुमाऊं की छ टीमें कर रही हैं प्रतिभाग। विजेता को 6 लाख तथा उपविजेता को 3 लाख की धनराशि
उद्घाटन मुकाबले में उधम सिंह नगर ने पिथौरागढ़ को दी मात
स्व0 दीवान सिंह लड़वाल स्टेडियम में फुटबॉल का महाकुंभ
चंपावत। फुटबॉल की कुमाऊं प्रीमियर लीग के आयोजन का जोश इस बार चम्पावत जिले के युवाओं को भी देखने को मिल रहा है। सीजन 2 के लीग का शुभारंभ आज मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधिवत रूप से किया । इस प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया है। जिसमें चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोडा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर की टीमें शामिल हैं। लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान की ओर से प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर के मध्य खेला गया रोमांचक मुकाबले में उधम सिंह नगर की टीम ने पिथौरागढ़ को हराया। लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि कुमाऊं की सभी 6 टीमें दो-दो मैच चम्पावत में खेलेंगी। लीग के शेष मुकाबले हल्द्वानी में होंगे।
बताया कि 17 फरवरी को पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के बीच जबकि दूसरा मैच नैनीताल व बागेश्वर के मध्य, तीसरा चम्पावत व अल्मोड़ा के बीच होगा। 18 फरवरी को पहला मैच बागेश्वर व अल्मोड़ा, दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर व नैनीताल और तीसरा मैच चम्पावत व पिथौरागढ़ के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया विजेता टीम को 6 लाख और विजेता को 3 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी ।कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है ।चंपावत जिले में पहली बार कुमाऊं प्रीमियर लीग का आयोजन होने पर क्षेत्रीय फुटबॉलरो व जनता में काफी खुशी देखने को मिली। मैच का आनंद उठाने बड़ी तादात में दर्शक स्टेडियम पहुंचे हुए हैं। प्रतियोगिता में चंपावत स्पोर्ट्स क्लब डॉक्टर महेश ढेक व कई लोगों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।