रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत :सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप सम्पन्न मोहर बने चैंपियन
Laxman Singh Bisht
चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप सम्पन्न मोहर बने चैंपियन
चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत डांडा ककनई में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप चम्पावत 2026 का सफल आयोजन किया गया। पर्वतीय प्राकृतिक सौंदर्य के मध्य आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने कौशल, संतुलन और सटीक अवतरण क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित लक्ष्य बिंदु पर अधिकतम सटीकता के साथ उतरना था, जिसमें अत्यधिक एकाग्रता, तकनीकी दक्षता और साहस की आवश्यकता होती है। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर मोहर सिंह रहे, जिन्हें 01 लाख रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।द्वितीय स्थान चित्रा सिंह ने प्राप्त किया, जिन्हें 75 हजार रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।तृतीय स्थान स्टैनजिन सोनम ने हासिल किया, जिन्हें 50 हजार रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
विजेताओं को सम्मानित करते हुए आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के साहसिक खेल आयोजन जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार करते हैं।इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी विम्मी जोशी , जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन बिष्ट, जिला प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत खड़ायत, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, सहायक निबंधक सहकारिता सुभाष गहतोड़ी , प्रबंधक दुग्ध संघ सुनील अधिकारी सहित अन्य मौजद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि