Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सांसदीय फुटबॉल विजेता टीम चंपावत को सचिव ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 27, 2025

सांसदीय फुटबॉल विजेता टीम चंपावत को सचिव ने किया सम्मानितअल्मोड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 के अंतर्गत सम्पन्न सांसदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चंपावत जनपद की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में चंपावत की टीम ने मुनस्यारी को 5–1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।आज शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सचिव पर्यटन एवं ग्राम्य विकास, उत्तराखण्ड, धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा विजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री गर्ब्याल ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है तथा प्रदेश में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान होता है।उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में चंपावत की टीम ने पिथौरागढ़ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मुनस्यारी के विरुद्ध टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत दर्ज की।फाइनल मैच में मनीष ढेक ने दो गोल किए, जबकि नैतिक करायत, अजय ढेक एवं गौरव फर्त्याल ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को सशक्त बनाया।पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट एवं निरंतर प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए नैतिक करायत को “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं टीम के फुटबॉल कोच श्री नितेश ढेक के कुशल मार्गदर्शन, रणनीतिक प्रशिक्षण एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में टीम ने अनुशासित और संगठित खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में शानदार सफलता अर्जित की।

जरूरी खबरें