रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सांसदीय फुटबॉल विजेता टीम चंपावत को सचिव ने किया सम्मानित
Laxman Singh Bisht
सांसदीय फुटबॉल विजेता टीम चंपावत को सचिव ने किया सम्मानित
अल्मोड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 के अंतर्गत सम्पन्न सांसदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चंपावत जनपद की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में चंपावत की टीम ने मुनस्यारी को 5–1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।आज शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सचिव पर्यटन एवं ग्राम्य विकास, उत्तराखण्ड, धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा विजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री गर्ब्याल ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है तथा प्रदेश में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान होता है।उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में चंपावत की टीम ने पिथौरागढ़ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मुनस्यारी के विरुद्ध टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत दर्ज की।फाइनल मैच में मनीष ढेक ने दो गोल किए, जबकि नैतिक करायत, अजय ढेक एवं गौरव फर्त्याल ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को सशक्त बनाया।पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट एवं निरंतर प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए नैतिक करायत को “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं टीम के फुटबॉल कोच श्री नितेश ढेक के कुशल मार्गदर्शन, रणनीतिक प्रशिक्षण एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में टीम ने अनुशासित और संगठित खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में शानदार सफलता अर्जित की।
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान