रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:चौड़ा राजपुर में श्री राम फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ। खूना बोरा ने जीता उद्घाटन मुकाबला।
Laxman Singh Bisht
चौड़ा राजपुर में श्री राम फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ। खूना बोरा ने जीता उद्घाटन मुकाबला।
चंपावत जिले की ग्राम पंचायत चौड़ा राजपुरा में आज 14 अक्टूबर को युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने तथा नशे से दूर रखने के उद्देश्य से श्री राम फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चौड़ा राजपुरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र रावत ने रिबन काट कर किया विशिष्ट अतिथि के रूप में चौड़ा राजपुरा के दुग्ध समिति सचिव जगदीश कलोनी शामिल रहे। दोनों अतिथियों के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने की नसीहत दी गई तथा प्रतियोगिता के आयोजकों को ग्रामीण क्षेत्र से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। आयोजक मंडल के द्वारा दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रही है।
आज का शानदार मुकाबला खूना फुटबॉल क्लब और सफारी 11 जूप के मध्य खेला गया।जिसमे 6-5 से बढ़त बनाकर खूना फुटबॉल क्लब ने जीत हासिल की दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया मैच देखने के लिए बड़ी तादाद में दर्शक मौजूद रहे।आयोजक मंडल में मनोज बोहरा, त्रिभुवन बोहरा, शंकर राणा,श्याम सिंह रावत,पंकज रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद