रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी का हुआ शुभारंभ खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम
Laxman Singh Bisht
बाराकोट में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी का हुआ शुभारंभ खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम
धामी सरकार के द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित की जा रही है। मंगलवार को चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट के खेल मैदान जाटा धूरा में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य के द्वारा किया गया ! विकास खण्ड बाराकोट में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 /26 का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर 2025 से दिनाँक 25 दिसंबर 2025 तक वन पंचायत बाराकोट के खेल मैदान जाटा धूरा में किया जा रहा है । प्रतियोगिता का संचालन संजय कुमार आर्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट रहे ।आज हुई प्रतियोगिता मे 14 से 19 वर्ष के बालक बालिकाओं की मुर्गा झपट ,14 वर्ष बालक बालिकाओं में दौड़ खो-खो कबड्डी, 19 वर्ष बालिका वर्ग में खो-खो कबड्डी मुख्य रूप से हुई ।
खेलकूद प्रतियोगिता में विनोद पांडे, अतुल नाथ, कैलाश टोलिया, हेमा जोशी, महेंद्र सिंह अधिकारी, गणेश नाथ, प्रधानाचार्य राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बाराकोट आशीष ओली, व्यायाम शिक्षिका सुनीता, पूर्व बीआरसी समन्वयक रमेश जोशी पंकज कुमार द्वारा सहयोग किया गया। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग