रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : राज्य स्थापना दिवस पर लोहाघाट में महिलाओं की खेल कूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ।
Laxman Singh Bisht
राज्य स्थापना दिवस पर लोहाघाट में महिलाओं की खेल कूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ।
महिलाओं की रस्सा कस्सी व आण (पहेली) प्रतियोगिता रही कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र।
उत्तराखंड राज्य की 25 वी रजत जयंती स्थापना वर्ष के अवसर पर लोहाघाट में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के दिशा निर्देश व अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में पालिका के द्वारा रजत जयंती राज्य स्थापना वर्ष को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं व बच्चों की कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की मातृ शक्ति व बच्चों के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता रही जिसमें महिलाओं के द्वारा काफी दमखम दिखाया गया। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं की प्राचीन आण (पहेली)प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बुजुर्ग महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी की गई। इसके अलावा अन्य कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ तो वही बच्चों की फैंसी ड्रेस, गुब्बारा फोड़ व सांस्कृतिक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार और विशिष्ट अतिथि एडीएम कें एन गोस्वामी ,ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी व सभी अतिथियों ने समस्त क्षेत्र वासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी ,भुवन जोशी, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, भूपेश देव (ताऊ) शाहिद अन्य राज्य आंदोलन कारियो को सम्मानित किया गया।
पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ने समस्त क्षेत्र वासियों को 25 वे राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा इन 25 वर्षों में हमारे राज्य ने काफी तरक्की की है। कई तरह की योजनाएं सरकार के द्वारा जनता के हित में संचालित की गई हैं जिनका लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा है। पालिका अध्यक्ष ने कहा राज्य स्थापना वर्ष पर आज महिलाओं व बच्चों की कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें क्षेत्र की मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।
उन्होंने बताया इसके अलावा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली 60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया गया ।पालिका अध्यक्ष ने प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने के लिए समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया। तथा सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । वहीं प्रतियोगिता मे क्षेत्र की मातृशक्ति व बच्चों के द्वारा प्रतिभाग कर भरपूर आनंद लिया गया ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोविंद सिंह बोहरा का रहा।
तो वहीं महिलाओं के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी तथा पालिका कर्मियों को धन्यवाद दिया गया तथा सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में बृजेश महरा,नरेंद्र अधिकारी, दीप जोशी, नरेश जोशी, जीवन राय, कीर्ति बगोली,, सतीश गहतोड़ी, सभासद सुरेश फर्त्याल,योगेश जोशी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, डॉ सुमन पांडे ,रेनू गढकोटी , प्रमोद महर, सुमित गढ़कोटी, कैलाश उपाध्याय, पुष्पा ढेक सहित कई लोगों के द्वारा सहयोग किया गया।





विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान