रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:युवाओं को नशे से दूर रखते है खेल पूर्व विधायक ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ।
Laxman Singh Bisht
युवाओं को नशे से दूर रखते है खेल पूर्व विधायक ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ।
देवीधार 11 बनी प्रतियोगिता की चैंपियन रोमांचक मुकाबले में पाटन 11 को दी मात।
लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल आज शुक्रवार को लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के टाण खेल मैदान में चल रही मां कड़ाई क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहुंचे। पूर्व विधायक फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख महेंद्र ढेक व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र बोहरा ने फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेल को खेल भावना से खेलने तथा नसे से दूर रहने को कहा। पूर्व विधायक ने कहा आज का युवा वर्ग के तेजी से नसे एवं मोबाइल की लत की गिरफ्त आते जा रहा है।
पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा युवाओं को नशे व मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की है पूर्व विधायक ने कहा ग्रामीण क्षेत्र से खेल प्रतिभाओं को उभारने की जरूरत है। ताकि वह राष्ट्रीय वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन पूर्व विधायक ने प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे युवाओं के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।उन्होंने लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए धामी सरकार को धन्यवाद दिया।प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं के द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक , देवेंद्र बोहरा का स्वागत किया।
प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं ने कहा पूर्व विधायक के द्वारा ही इस खेल मैदान का निर्माण किया गया था ।जिस कारण आज इस मैदान में जिले की सबसे अधिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है तथा क्षेत्र के युवा भर्ती को लेकर यहा तैयारी करते हैं ।जिस कारण यहां का युवा वर्ग आज भारतीय सेना व अर्ध सैनिक बल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनके द्वारा पूर्व विधायक को धन्यवाद दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजक सागर ढेक ने बताया प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवीधार 11 व पाटन 11 के बीच खेला गया ।फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा रोमांचक मुकाबले में देवीधर11 ने 22 रनों से जीत हासिल कर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच दिव्यांश को चुना जिन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार 96 रन व एक विकेट लिया मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सागर को दिया गया।आज के अंपायर मनीष मुरारी व सूरज कुमार रहे बाल बाय की भूमिका रोहित कुमार व आयुष फर्त्याल ने निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर