रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश
Laxman Singh Bisht
खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश
उत्तराखंड शासन ने खेल विभाग में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार, जनपदों में तैनात कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निरंतरता प्रदान किए जाने तथा उनके कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने इस विषय में पूर्व में जारी आदेशों और संशोधनों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति एवं सेवाओं का विस्तार नियमानुसार किया जाएगा।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेल विभाग के अंतर्गत वर्तमान में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों, जिनकी सेवा अवधि पूर्ण हो चुकी है, उनके मामलों में भी शासनादेश दिनांक 11 जुलाई 2024 के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके तहत योग्य प्रशिक्षकों को निरंतरता प्रदान करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।इस निर्णय से प्रदेश में खेल गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है और खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा।

(चंपावत में खेल विभाग ने मांगे आवेदन। )
खेल विभाग चंपावत ने विभिन्न खेलों के कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों के चयन प्रक्रिया शुरू की है। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के मुताबिक 11 मई तक आवेदन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया लोहाघाट में बैडमिंटन व टेबल टेनिस खेलों में प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी तथा चंपावत में जिला योजना से मुएथाई व बास्केटबॉल के प्रशिक्षक रखे जाएंगे। चयनित खेल प्रशिक्षकों को को 650 रुपया प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।