रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में भी होगा कुमाऊं प्रीमियर लीग(फुटबॉल) कुमाऊं की छह टीमें करेंगी प्रतिभाग
Laxman Singh Bisht
चम्पावत में भी होगा कुमाऊं प्रीमियर लीग(फुटबॉल) कुमाऊं की छह टीमें करेंगी प्रतिभाग
फुटबॉल की कुमाऊं प्रीमियर लीग का आयोजन इस बार चम्पावत में होने जा रहा है। लीग के मैच चम्पावत के लडवाल स्टेट खेल मैदान में भी खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान द्वारा प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 के 6 मैच चम्पावत में 17 एवं 18 फरवरी को होंगे। लडवाल फाउंडेशन के संस्थापक नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि कुमाऊं की सभी 6 टीमें दो-दो मैच चम्पावत में खेलेंगी। लीग के शेष मुकाबले हल्द्वानी में होंगे। उन्होंने बताया 17 फरवरी को पहला मैच 10 बजे से पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर, दूसरा मैच 1 बजे से नैनीताल व बागेश्वर, तीसरा मैच 4 बजे से चम्पावत व अल्मोड़ा के बीच होगा। 18 फरवरी को पहला मैच बागेश्वर व अल्मोड़ा, दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर व नैनीताल और तीसरा मैच चम्पावत व पिथौरागढ़ के बीच होगा। इससे पूर्व 15 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे से बालिकाओं का प्रदर्शनी मैच होगा। आयोजन में स्पोर्ट्स क्लब चम्पावत के द्वारा सहयोग किया जाएगा। कुमाऊं प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।