रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चंपावत जिले की टीम कोटद्वार को हुई रवाना।
Laxman Singh Bisht
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चंपावत जिले की टीम कोटद्वार को हुई रवाना।
नन्हे बॉक्सर दिखाएंगे मुक्को का दमखम। 27 से 29 दिसंबर तक होगी बॉक्सिंग प्रतियोगिता
उत्तराखंड के कोटद्वार में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के बॉक्सर अपना दमखम दिखाएंगे। आज गुरुवार को चंपावत जिले की टीम बॉक्सिंग कोच अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी कैप्टन आनंद सिंह महरा के नेतृत्व में लोहाघाट से कोटद्वार के लिए रवाना हुई। कोच कैप्टन आनंद सिंह महरा ने बताया 27 से 29 दिसंबर तक कोटद्वार में राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें चंपावत जिले की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। कैप्टन महरा ने बताया लोहाघाट के सात बॉक्सिंग खिलाड़ी भी जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। कोच महरा ने बताया सभी खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है उन्हें पूरा विश्वास है चंपावत की टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में जिले के लिए मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करेंगे ।उन्होंन बताया जो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करेगा वह राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। चैंपियनशिप को लेकर नन्हे बॉक्सरों में काफी जोश है उन्होंने कहा हम प्रतियोगिता में पूरे दमखम के साथ अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करेंगे और जिले के लिए मेडल प्राप्त कर चंपावत जिले व अपने कोच का नाम रोशन करेंगे। मालूम हो कोच कैप्टन आनंद मेहरा की देखरेख में लोहाघाट में शानदार बॉक्सिंग खिलाड़ी तैयार किया जा रहे हैं। कोच आनंद महरा खुद अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना