रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:धामी सरकार ने खिलाड़ियों को दी बेहतरीन खेल सुविधाएं :हेमराज बिष्ट
Laxman Singh Bisht
धामी सरकार ने खिलाड़ियों को दी बेहतरीन खेल सुविधाएं :हेमराज बिष्ट
निर्माणधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम व महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश।
खेलों के जरिए अपना भविष्य बना रहे हैं उत्तराखंड के युवा।
उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने आज सोमवार को लोहाघाट के छमनिया चौड़ स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम और निर्माणधीन बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेल अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों के प्रति प्रतिबद्ध है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अच्छा प्रोत्साहन मिल रहा है कई योजनाएं सरकार ने खिलाड़ियों के हित में चलाई हुई है
जिससे प्रदेश के युवाओं का रुझान अब खेलों की ओर बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा उत्तराखंड सैन्य भूमि के साथ-साथ अब खेल भूमि बनता जा रहा है।उन्होंने कहा निर्माणधीन स्टेडियम की गुणवत्ता में जो भी त्रुटि रही है उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने जिला खेल अधिकारी चंदन बिष्ट को ट्रैक के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा स्टेडियम के आसपास जो खाली जगह है बची हुई है उसमें हाकी, खो-खो ,हैंडबॉल ,बैडमिंटन व योगा के कोर्ट तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा आने वाले समय में खेलो इंडिया के सभी खेल सांई स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट से संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में बन रहा है जो प्रदेश की महिला खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार का शानदार तोहफा है
उन्होंने कहा इस स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी लोहाघाट स्पोर्ट्स कॉलेज से तैयार होंगी सरकार खिलाड़ियों के प्रति काफी गंभीर है। उन्होंने कहा सरकार चंपावत जिले के लोहाघाट को खेलों का हब बनाने जा रही है जहां प्रदेश के बेहतरीन खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जा मंत्री बिष्ट को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया ।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,सुभाष बगोली ,गिरीश कुवर ,मनमोहन डांगी, विनोद बगोली दीपक गोस्वामी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद