Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 21, 2026

डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

पूर्व विधायक फर्त्याल ने किया फाइनल मुकाबले का शुभारंभ। खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं।

रोमांचक मुकाबले देखने बड़ी तादात में मैदान में पहुंचे दर्शक मातृशक्ति ने भी लिया मुकाबले का आनंद।

लोहाघाट के बिशुंग के बंदेला ढेक ग्राम सभा के अंतर्गत थली खेल मैदान में डीइएफसी (DEFC) कप सीजन 03 फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का आज रविवार को समापन हुआ ।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक व सुरेंद्र ढेक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया ।पूर्व विधायक ने खेलो पर प्रकाश डालते हुए खेलों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया तथा प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं की सराहना की तथा युवाओं से नशे से दूर रहने को कहा। ब्लॉक प्रमुख व पूर्व फुटबॉलर महेंद्र ढेक कहा कि खेल हमारे जीवन मे हमें अनुशासन व हमेशा स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं ।आज का फाइनल मुकाबला फाल्कन फायर व मॉन्स्टर हंटर के बीच खेला गया । दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया। फाइनल मुकाबले में खेल के पहले हाफ में 16वे मिनट में फाल्कन फायर के मनीष ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई तथा खेल के 22वे मिनट में फाल्कन फायर के ही अक्कू ने एक और गोल कर टीम को 2-0 से आगे बढ़ाया ।उधर मॉन्स्टर हंटर के लिए एक मात्र गोल मानस ने खेल के 28वे मिनट में किया ।फाल्कन फायर ने 2-1 से जीत हासिल कर ट्रॉफ़ी पर कब्जा जमाया । फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच अक्कू ढेक तथा मैन ऑफ द सीरीज -मनीष ढेक रहे। फाइनल मैच के रेफरी- अमन ढेक,लाइन मेन अरुण ढेक व सागर रहे ।इस अवसर पर आयोजन समिति के राहुल ढेक,गिरीश ढेक , योगेश ढेक,कैलाश ढेक, इंदर ढेक, सुरेश ढेक विजय ढेक, नवीन ढेक, पूरन ढेक,गोकुल ढेक ,शंकर ढेक, परमेश ढेक, रॉबिन ढेक, प्रियांशु ढेक आदि ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए समस्त सहयोगियों क्षेत्रीय जनता तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली समस्त टीमों को धन्यवाद दिया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी तादात में दर्शक मैदान में मौजूद रहे जिनके द्वारा फाइनल मुकाबले का भरपूर आनंद लिया गया तथा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया। मातृशक्ति के द्वारा भी फाइनल मुकाबले का भरपूर आनंद उठाया गया। कुल मिलाकर प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं का प्रयास काफी शानदार था। इस प्रकार की प्रतियोगिता से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए यह प्रतियोगिताएं काफी अहम साबित होती है।

जरूरी खबरें