रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम पाटी ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन।चम्पावत उप चैंपियन।
Laxman Singh Bisht
.जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम पाटी ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन।चम्पावत उप चैंपियन।
लोहाघाट जीआईसी खेल मैदान मे शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में अपना दमखम दिखाया।विजयी प्रतिभागियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी मान सिंह, उप शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट, गोविंद बोहरा, रमेश देव और कमलेश जोशी ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक नरेंद्र अधिकारी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जीवन मेहता, रवीश पचौली और दीप जोशी ने किया।एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से दिया कोहली, हिमानी शर्मा, आरती आर्या, जबकि बालक वर्ग से जतिन बिष्ट, मयंक सिंह, और दिपांशु अधिकारी ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से आरुषी, गुंजन ज्याल, और गरिमा बिष्ट, जबकि बालक वर्ग से दिपांशु अधिकारी, हर्षित थापा, और सचिन आर्य विजेता रहे। लंबी कूद में नीरज महर, अमित बिष्ट, और कार्तिक रावत क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।टीम प्रतियोगिताओं में खो-खो बालिका वर्ग में टनकपुर ने विजेता तथा बाराकोट ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
खो-खो बालक वर्ग में टनकपुर विजेता और पाटी उपविजेता रहे। कबड्डी बालक वर्ग में टनकपुर ने जीत दर्ज की जबकि पाटी उपविजेता रही। सब-जूनियर कबड्डी में टनकपुर विजेता और बाराकोट उपविजेता घोषित किए गए।बाधा दौड़ में बालक वर्ग से कार्तिक रावत, आशीष सिंह, सचिन रावत, जबकि बालिका वर्ग से प्रियंका, हर्षिता, और लक्ष्मी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे पाटी ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन।चम्पावत उप चैंपियन।
प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में शिक्षक जगदीश बोहरा रितेश वर्मा संजय कुमार कैलाश फर्त्याल प्रदीप ओली नरेश जोशी नरेश गिरी भुवन गड़कोटी प्रकाश बगोली कमल गहतोड़ी किशोर पंगरिया, प्रकाश गड़कोटी बद्री भंडारी राजू बिष्ट कीर्ति भट्ट कैलाश जोशी चंद्र किशोर पांडेय, नागेंद्र जोशी रमेश पुनेठा सुंदर नाथ विनोद गिरी सीएस अधिकारी मनोज जोशी, राकेश सामंत, प्रकाश जोशी त्रिभुवन उपाध्याय अमित वर्म महेश खोलिया वंदना जोशी जया जोशी रजनी वर्मा पुष्पा वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग