रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2
Laxman Singh Bisht
पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई मैच शुरू। पहली बार महिला खिलाड़ी भी करेंगी प्रतिभाग।

लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की पहल पर युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने तथा नशे से दूर रखने के लिए वर्ष 2021 में मिनी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की शुरुआत लोहाघाट क्षेत्र में की गई थी। जिसके तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मिनी ओलंपिक 2 के तहत कुमाऊं मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्वालीफाई मैच बैडमिंटन हॉल लोहाघाट में संपादित हो रहे हैं ।प्रथम बार महिला खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है जिनके क्वालीफाई मैच आज रविवार को बैडमिंटन हॉल लोहाघाट में आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को क्वालीफाई राउंड का शुभारंभ बैडमिंटन हॉल लोहाघाट में किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक युवा हर्षित फर्त्याल ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक खेलो से जोड़ना तथा नशे से दूर रखना है तथा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है ।

उन्होंने कहा मिनी ओलंपिक के तहत कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है उन्होंने बताया इस बार मिनी ओलंपिक सीजन 2 के तहत 10 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक बैडमिंटन हॉल लोहाघाट में विभिन्न वर्गों में कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर हेम पुनेठा, चंद्र किशोर पांडेय,पंकज वर्मा, दीपक मेहता,दीपक फर्त्याल के साथ-साथ कई खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद रहे। उन्होंने बताया बैडमिंटन प्रतियोगिता के बाद फुटबॉल व अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।