Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

चंपावत:एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीनियर वर्ग में पीयूष, ललिता, जूनियर वर्ग में नीरज और अंकिता बने चैंपियन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 28, 2025

सीनियर वर्ग में पीयूष, ललिता, जूनियर वर्ग में नीरज और अंकिता बने चैंपियन।खेल महाकुंभ के अन्तर्गत द्वि दिवसीय अंडर 14 और अंडर 19 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन संकुल ढोरजा के पीएम श्री रा०इ०का० दिगालीचौड़ के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चरण कमलों में दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ हुआ। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य डॉ० सुधाकर जोशी ने संकुल ढोरजा के समस्त प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा निर्देश और शुभ कामना दी। प्रथम दिवस के मुख्य अतिथियों में ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह भंडारी, दीपक सिंह प्रधान प्रतिनिधि भुवन कुमार सामाजिक कार्यकर्ता मोनू बिष्ट, फतेह सिंह भंडारी रहे। प्रथम दिवस में अंडर 14 बालक बालिकाओं के मुकाबले अतिथियों द्वारा सीटी बजाकर शुरू किए गए जिसमें एथलेटिक्स के अंतर्गत 60 मीटर दौड़ में प्रकाश सिंह और दीपा, 600मीटर दौड़ में हर्षित जोशी और अंकिता ,लंबी कूद में नीरज कुमार और अंकिता, ऊंची कूद में कुलदीप और महक, गोला फेंक में नीरज कुमार और कविता ने बाजी मारी।द्वितीय दिवस के अंडर 19 बालक बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पीयूष और ललिता, 200मीटर में पीयूष और ललिता,400 मीटर में निर्मल सिंह, व नंदनी, 800मीटर में सोनू सिंह, व पूजा1500मीटर में दीपक सिंह, 3000 मीटर में दीपक सिंह, लंबी में कूद में करन और रितिका नायक, ऊंची कूद में आशीष नेगी और सपना, शाटपुट में अमन जोशी और तनूजा उप्रेती, चक्का क्षेेपण में दीपक सामंत और गंगा , जेवलिन में निर्मल सिंह व प्रियंका ने बाजी मारी। रिले रेस में हिमांशु, सुजल, दीपक, सोनू अव्वल रहे।समापन सत्र में प्रतियोगिता के स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य व एस एम सी अध्यक्ष कमला देवी, और पी०टी०ए० अध्यक्ष विमला देवी और दान सिंह भंडारी द्वारा नकद धनराशि के साथ मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायकों में शिक्षक बृजेश सिंह ढेक, नरेश फर्त्याल, शरद जोशी, नवीन भट्ट, नीरज नाथ, राहुल पाटनी, गणेश बोहरा, अभिलेखीकरण में भुवन सिंह कंचन आर्य, अनीता कुंवर, नेहा शर्मा, दीपा बोरा, ललिता वर्मा गायत्री जोशी आदि ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें