रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
Laxman Singh Bisht
राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट मे आज शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह व पूर्व प्रधान राय नगर चोड़ी जितेंद्र राय के द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉक्टर रुचिर जोशी के नेतृत्व में संपन्न की गई।
प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की दौड़, हाई जंप,गोला फेक, चक्का फेक आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी अतिथियों के द्वारा महाविद्यालय परिवार को खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से दमखम लगाकर खेल को खेलने को कहा गया ।अतिथियों के द्वारा खेल प्रतियोगिता में अब्बल आए खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता व खेल प्रभारी डॉक्टर रुचिर जोशी ने बताया आज महाविद्यालय में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।उन्होंने कहा इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा ।जिसका आयोजन बागेश्वर में किया जाना है।उन्होंने कहा आज खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुके हैं। खेलों के जरिए भी छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बना सकती है। उन्होंने बताया जो छात्र-छात्रा नॉर्थ जोन व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती हैं व पदक प्राप्त करती है उन्हें सरकार के द्वारा नौकरियों में आरक्षण देने के साथ-साथ कई अन्य खेल सुविधाएं दी जा रही है।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के द्वारा दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया गया। खेल प्रतियोगिता में शिक्षक नरेंद्र अधिकारी, डॉक्टर सुमन पांडे, डॉ0 रवि सनवाल ,प्रकाश ढेक सहित महाविद्यालय परिवार के द्वारा सहयोग किया गया ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कमलेश सगटा के द्वारा किया गया।

विज्ञापन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।