रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।
Laxman Singh Bisht
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।
महिलाओं की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ का होगा आयोजन।
लोहाघाट।8 मार्च को होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की चंपावत जिले में जोरदार तैयारी चल रही है। लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा माय भारत के द्वारा महिलाओं की कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी माय भारत चंपावत के आशीष पाल ने बताया 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को जिले में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ।उन्होंने बताया 8 मार्च को लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिलाओं की 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा तथा विशेष प्रतियोगिता के तौर पर महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया अभी तक 300 महिलाओं के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने क्षेत्र की समस्त बालिकाओं व महिला खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है कहा विजेता महिला खिलाड़ियों को माय भारत की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा सरकार का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।जिसके लिए माय भारत चंपावत के द्वारा महिलाओं की कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। वही साइ सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा तथा एथलीट रिया ,यशदेव ,दिया व प्रीति ने बताया इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में काफी अहम होती है ।
उन्होंने क्षेत्र की अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों तथा महिलाओं व छात्राओं से अधिक से अधिक तादात में 8 मार्च महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की है। कहा सरकार का लगातार प्रयास है खेल के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़े जिसके लिए लोहाघाट में पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर