रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सांसद खेल महोत्सव की बैडमिंटन प्रतियोगिता में लोहाघाट के रियांश और प्रियांजल का शानदार प्रदर्शन
Laxman Singh Bisht
सांसद खेल महोत्सव की बैडमिंटन प्रतियोगिता में लोहाघाट के रियांश और प्रियांजल का शानदार प्रदर्शन
अल्मोड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 के तहत हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में लोहाघाट के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सांसद खेल महोत्सव के तहत हुई सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में लोहागढ़ के बैडमिंटन खिलाड़ी रियांश ने दूसरा स्थान और प्रियांजल माहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।समापन समारोह में सांसद अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। बैडमिंटन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बैडमिंटन संघ अध्यक्ष पंकज वर्मा, सचिन रवीश भट्ट, हेम पुनेठा, भूपाल सिंह मेहता ,गोविंद सिंह बोहरा, मोंटी, संजय कनौजिया आदि ने शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त