रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:फुटबॉल कोच नितेश ढेक की मेहनत लाई रंग लोहाघाट के सात खिलाड़ियों का जिले की टीम में चयन ।
Laxman Singh Bisht
फुटबॉल कोच नितेश ढेक की मेहनत लाई रंग लोहाघाट के सात खिलाड़ियों का जिले की टीम में चयन ।
देहरादून में आयोजित होने जा रही अंडर 17 राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चंपावत जिले की फुटबॉल टीम में लोहाघाट के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिले की टीम मे लोहाघाट के सात खिलाड़ियों का चयन होने पर खेल प्रेमीयो ने खुशी जताई है । इन सभी खिलाड़ियों को खेल विभाग के फुटबॉल कोच व मशहूर गोलकीपर नितेश ढेक के द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है। कोच नितेश की ट्रेनिंग से अब लोहाघाट में कई युवा फुटबॉल खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। फुटबॉल कोर्स नितेश ढेक ने बताया अंडर 17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चंपावत जिले की टीम का चयन किया जा चुका है ।जिसमें लोहाघाट के नैतिक करायत ,वैभव पुजारी ,मनीष ढेक, आयुष सिंह प्रथोली ,संजय बोहरा ,आयुष फर्त्याल ,व अभिषेक जोशी का चयन हुआ है। फुटबॉल कोच ने बताया मंगलवार को चंपावत जिले की टीम देहरादून के लिए रवाना होगी उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है जिले की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद