Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुमदेश के भूपेंद्र पुजारी का संतोष ट्रॉफी के लिए चयन क्षेत्र वासियों ने दी बधाई।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 19, 2025

गुमदेश के भूपेंद्र पुजारी का संतोष ट्रॉफी के लिए चयन क्षेत्र वासियों ने दी बधाई।लोहाघाट के गुमदेश के मड़ के रहने वाले भूपेंद्र पुजारी का फुटबॉल की प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है।भूपेंद्र उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में भूपेंद्र कोलकाता के कस्टम क्लब के लिए खेलते हैं कहा भूपेंद्र कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिता तथा कई क्लबों के लिए खेल चुके है। फुटबॉल कोच नितिन ढेक ने बताया भूपेंद्र का चयन 79 वी संतोष ट्रॉफी सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। भूपेंद्र उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया भूपेंद्र लोहाघाट की एलएफसी टीम के लिए भी खेल चुके है।उन्होंने कहा भूपेंद्र ने चंपावत जिले का नाम रोशन किया है उनसे क्षेत्र के अन्य फुटबॉलर भी प्रेरणा लेंगे। भूपेंद्र के संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होने पर फुटबॉल कोच नितेश ढेक , मुकेश शाह,जितेंद्र शाह, प्रहलाद सिंह मेहता, भुवन मेहरा , बृजेश महरा, छतर सिंह ढेक , नवीन कनौजिया धीरज मेहता, दिनेश पुजारी,सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी है।


जरूरी खबरें