रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:युवाओं ने टाण खेल मैदान में रनिंग ट्रैक बनाने व फील्ड की दशा सुधारने की मांग उठाई। फावड़ा कुदाल उठाकर ट्रै
Laxman Singh Bisht
युवाओं ने टाण खेल मैदान में रनिंग ट्रैक बनाने व फील्ड की दशा सुधारने की मांग उठाई।
फावड़ा कुदाल उठाकर ट्रैक बनाने में जुटे युवा।
लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के टाण खेल मैदान में भर्ती की तैयारी कर रहे क्षेत्रीय युवाओं व ग्राम प्रधान डुगरी फर्त्याल ने शासन व प्रशासन से खेल मैदान में भरती की तैयारी कर रहे युवाओं के दौड़ने के लिए रनिंग ट्रैक बनाने तथा उबड़ खाबर फील्ड को ठीक करने की मांग उठाई है। युवाओं ने कहा क्षेत्र के कई युवा भरती की तैयारी कर रहे पर फील्ड की दशा खराब होने के कारण युवाओं को दौड़ने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा प्रतिवर्ष बिसंग क्षेत्र के कई युवा भारतीय सेना व अर्धसैनिक बलों की भर्ती में प्रतिभाग करते हैं और निकलते हैं। युवाओं ने शासन प्रशासन से खेल मैदान मे रनिंग ट्रैक बनाने तथा खेल मैदान के सुधारीकरण की मांग की है ताकि युवाओं को भरती की तैयारी करने में असुविधा न हो ।युवाओ ने कहा दौड़ने के दौरान उबर खाबड़ फिल्ड होने के कारण कई युवा चोटिल हो जाते हैं। ग्राम प्रधान गीता फर्त्याल ने कहा उनके क्षेत्र को युवाओं को फील्ड खराब होने से भरती की तैयारी करने में काफी दिक्कतें होती है तथा उन्हें कई किलोमीटर दूर छमनिया स्टेडियम जाना पड़ता है उन्होंने प्रशासन से फील्ड की दशा सुधारने की मांग की। वहीं युवाओं के द्वारा फ़ावड़ा व कुदाल से फील्ड की दशा सुधारने की कोशिश की जा रही है।इस दौरान आर्यन फर्त्याल ,सागर करायत ,साहिल करायत,वंशमहरा, करन फर्त्याल, मनीष कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, पियूष करायत , अतुल करायत आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग