रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम मस्टा मंडाली देवता के नाम से रखने की ग्रामीणों की मांग।
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम मस्टा मंडाली देवता के नाम से रखने की ग्रामीणों की मांग।
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

लोहाघाट के छमनिया चौड़ में बन रहे प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम स्थानीय देवता मस्टा मंडाली के नाम से रखने की मांग पऊ( सुई) के ग्रामीणों के द्वारा की गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली के नेतृत्व में मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी चंपावत से मिला तथा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम मस्टा मंडाली महिला स्पोर्ट्स कॉलेज रखने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित किया गया। ग्रामीणों ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र को महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के रूप में एक बड़ी सौगात दी गई है।जिससे स्थानीय बालिकाओं के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों की बालिकाएं भी खेल के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल करेंगी। मामले में ग्राम प्रधान चंपा देवी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य मोनू ओली ने कहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का यह नाम ग्राम पंचायत पऊ की खुली बैठक में तय किया गया है अगर इसके अलावा इस संस्थान में कोई अन्य नाम आता है तो समस्त ग्राम पंचायत पऊ की जनता उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से निवेदन करते हुए कहा जन भावना और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए इस संस्थान का आधिकारिक नाम मस्टा मंडाली महिला स्पोर्ट्स कॉलेज पऊ( सुई) लोहाघाट रखने की कृपा करें। ज्ञापन देने मेंप्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली, प्रकाश पांडे, मंटू ओली, कपिल जोशी, नवल चतुर्वेदी, मोहन सग्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन