Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भिंगराड़ा रेंज के 25 पंचायतों में हुआ 25 हजार पौधो का रोपण

लोहाघाट:पशु स्वामियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ने पर जि0पं 0सख़्त

लोहाघाट:बन विभाग ने घरों में घुसे दो सांपों का किया सफल रेस्क्यू।

उत्तराखंड नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफ

लोहाघाट:मास्टर प्लान के प्रारूप का प्रकाशन: व्यवस्थित विकास, नजूल नीति और जनभागीदारी पर प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के बीच “नशा मुक्ति मैत्री क्रिकेट मैच” पुलिस ने जीत की हासिल

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 9, 2025

लोहाघाट में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के बीच “नशा मुक्ति मैत्री क्रिकेट मैच” पुलिस ने जीत की हासिल

एसएचओ अशोक कुमार ने 51 रनों की खेली अहम पारी।

फायरमैन भरत बोहरा बने मैन ऑफ द मैच।

लोहाघाट। 09 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर लोहाघाट, पंचेश्वर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच जीआईसी खेल मैदान में नशा मुक्ति मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी कर 170 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर स्वास्थ विभाग को 60 रन से पराजित किया। पुलिस टीम के फायरमैन भरत बोहरा ने 54 रन की धुंआधार नाबाद पारी व 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह द्वारा अपनी टीम के लिए 51 रनों की धुआंधार पारी खेलते हुए 1 विकेट लिया ,प्रभारी थानाध्यक्ष पंचेश्वर हेमंत सिंह द्वारा 21 रन व हेड कांस्टेबल संजय जोशी द्वारा 18 ,कानि0 अशोक वर्मा ने 15 रनों की धुंआधार पारी खेली, फायरमैन नारायण बोरा ने 3, हेड कांस्टेबल ललित व का0 चंदन द्वारा 2-2 विकेट लिए । प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया इस सद्भावना मैच का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशामुक्त जीवन तथा खेलो की ओर प्रेरित करना था।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार , प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत सिंह (कोतवाली पंचेश्वर), चिकित्सा अधीक्षक विराज राठी उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट व स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग के कई सम्मानित अधिकारी उपस्थित रहे।पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित जन मानस को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया। उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं को खेलो के प्रति दिलचस्पी रख नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चम्पावत पुलिस ने क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा नशा मुक्त समाज की दिशा में सभी के सहयोग की अपेक्षा की।

जरूरी खबरें